{"_id":"610ee58f8ebc3e709f6960aa","slug":"polls-cut-in-power-house-at-lal-kurti-area-meerut-news-mrt5509282153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर चोरों का धावा, पुलिस को देख भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर चोरों का धावा, पुलिस को देख भागे
विज्ञापन
लालकुर्ती में बिजलीघर पर बदमाशों का धावा
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित बिजलीघर में देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। इसकी भनक लगते ही एक कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। जैसे ही पुलिस पहुंची बदमाश मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए। एक डीसीएम बरामद किया गया है। इसमें बिजली के पोल काटकर चढ़ाए जा रहे थे।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम का रुड़की रोड पर बिजलीघर है। इसके बराबर में एक गोदाम है। देर रात कुछ बदमाश गोदाम में घुसे। उन्होंने गैस कटर की मदद से वहां पड़े पोल काटने शुरू कर दिए। कुछ ही देर बाद एक डीसीएम वाहन वहां पहुंचा। बदमाशों ने करीब 20 से 22 पोल काटकर वाहन में चढ़ा लिए।
बिजलीघर पर मौजूद कर्मचारी को जब गोदाम में हलचल महसूस हुई तो उसने कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह गश्त पर थे। सूचना मिलते ही वह बिजलीघर पहुंचे। एकाएक पुलिस की गाड़ी देख बदमाश गोदाम से बाहर निकले और अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मौके से गैस कटर और एक सिलिंडर भी बरामद हुआ। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि कुछ बदमाश चोरी के इरादे से बिजलीघर में घुसे थे। पुलिस के पहुंचते ही वह फरार हो गए। फिलहाल दो से तीन बदमाश होने की जानकारी मिली है।