फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Politics on murder of Dalit student, leaders engaged in provoking ethnic conflicts, Force deployed

दलित छात्र की हत्या पर राजनीति, जातीय संघर्ष की चिंगारी सुलगाने में जुटे नेता, फोर्स तैनात

Sat, 11 Aug 2018 08:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 11 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Politics on murder of Dalit student, leaders engaged in provoking ethnic conflicts, Force deployed
मौके पर भारी फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के उल्देपुर गांव में दलित छात्र रोहित की हत्या के बाद पश्चिमी यूपी में जातीय संघर्ष की चिंगारी सुलगाने की गहरी साजिश चल रही हैं। अलग-अलग राजनीति दलों के नेता भड़काऊ बातें कहकर लोगों को उकसाने में लगे हैं। इससे दलित समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वह हत्या के बदले हत्या करने का ऐलान भी कर चुके हैं। इससे माहौल खराब होने की आशंका बढ़ती जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी गांव में लगातार फोर्स लेकर गश्त कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के अकाउंट में शुक्रवार को आर्थिक मदद का पैसा भी पहुंचाया गया। आरोपी पक्ष के घरों पर भी पुलिस का पहरा लगाया हुआ है, ताकि कोई आगजनी या तोड़फोड़ न कर दें।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस और आरएएफ ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला। गांव में लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसपी देहात राजेश कुमार ने पीड़ित परिवार से कहा कि पुलिस उनके साथ है। हत्यारोपी सलाखों के पीछे होंगे। शांति बनाकर रखें, ताकि राजनीति लोगों के मंसूबे पूरे न हों।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के विरोध करने का दबाव?
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में हैं। पीड़ित परिवार को भड़काया जा रहा कि मुख्यमंत्री का दलित समाज को विरोध करना चाहिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार दलित समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। हालांकि पीड़ित परिवार ने भड़काने वाले राजनीति दल की बात मानने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कोई गलत कदम नहीं उठाएंगे।

आरोपी कृष्ण की बेटी भी गंभीर 
पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्ण की बेटी गरिमा की हालत गंभीर है। उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। कृष्ण के परिवार के दो लोग निखिल और विकास भी घायल हैं। उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से मारपीट और पथराव हुआ था। जिसमें दलित पक्ष से रोहित की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के लोग भी घायल है।

उल्देपुर में गरमाई राजनीति, आरआरएफ का पहरा 

उल्देपुर में दलित छात्र रोहित (19) की हत्या के दूसरे दिन गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। गांव के मुख्य चौराहों पर आरआरएफ व पुलिस तैनात रही। शुक्रवार को गांव में बड़ी पार्टियों से लेकर सामाजिक संगठनों के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। वहीं पुलिस ने शाम को अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। परिजनों ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की। 

गंगानगर क्षेत्र के उल्देपुर गांव में सुबह से ही नेताओं की आवाजाही शुरू हो गई। परिजनों से मिलने एसपी देहात राजेश कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उनसे सीओ सदर देहात की शिकायत की। कहा कि सीओ ने महिलाओं और बच्चों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। एसपी देहात ने गांव में फ्लैग मार्च किया। परिजनों से मिले ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा के चेयरमैन अशोक भारती, नंद किशोर, पहलवान मंगतराम व समता सैनिक दल के राजेंद्र कुमार व रविकांत ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। वहीं मिशन सुरक्षा परिषद् के धर्मेंद्र डोगरा ने परिजनों को आर्थिक व कानूनी मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ रहा अपराध
उप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री दीपक कुमार के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल गांव में परिजनों से मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर वह आईजी जोन से मुलाकात करेंगे। वहीं सपा नेता अतुल प्रधान ने पीड़ित परिवार से कहा कि इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़े। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए प्रदेश सरकार से 45 लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग की।

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
भारतीय जनता पार्टी से डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कराए जाने की बात कही। चरण सिंह ने कहा कि दलितों के साथ भेदभाव, उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed