{"_id":"67f13adaf594382a220d5101","slug":"politics-meerut-news-c-14-1-mrt1001-825305-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नीमा अध्यक्ष के बिगड़े बोल, सनातन को लेकर की टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नीमा अध्यक्ष के बिगड़े बोल, सनातन को लेकर की टिप्पणी
विज्ञापन
नीमा अध्यक्ष के बिगड़े बोल, सनातन को लेकर की टिप्पणी
वीडियो क्लिप वायरल, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर भी थे कार्यक्रम में
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नेशनल इन्टीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के जिला अध्यक्ष डॉ. नगेंद्र के एक ईद मिलन समारोह में बोल बिगड़ गए। उन्होंने सनातन को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस टिप्पणी के विरोध में लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं।
जेल चुंगी पर डॉ. नगेंद्र का सर्वोदय नर्सिंग होम है। इसके प्रांगण में शुक्रवार को एक ईद मिलन समारोह रखा गया था। इसमें दिव्यांग लोगों को ट्राइसाइकिल दी गईं। कम सुनने वालों को कान की मशीन दी गईं। इसमें अलग अलग धर्मों और पेशे से जुड़े लोग मौजूद थे। सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान किठौर विधायक शाहिद मंजूर, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ममतेश आदि भी इसमें मौजूद थे। इस दौरान डॉ. नगेंद्र ने माइक से
सनातन को लेकर अभद्र टिप्पणी की। शनिवार को 30 सेकंड की उनकी वीडियो क्लिप वायरल हो गई। छात्र नेता विनीत चपराना ने सोशल मीडिया पर मेरठ पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की, वहीं व्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने इस तरह की टिप्पणी को गलत बताया।
विज्ञापन
इस पर डॉ. नगेंद्र का कहना है कि वीडियो का आगे पीछे का हिस्सा काटकर उसे वायरल किया जा रहा है। उन्होंने यह कहा था कि जो अत्याचार करता है वह सनातनी नहीं हो सकता। ऐसा वो लोग कर रहे हैं, जो धर्म को नहीं जानते। सनातनी व्यक्ति किसी पर अत्याचार नहीं कर सकता। उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर का कहना है कि उन्हें एक सामाजिक कार्यक्रम में बुलाया गया था, जिसमें ट्राइसाइकिल और कानों की मशीन दी गईं। वह उसमें शामिल हुए। कुछ राजनीतिक लोग राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह का प्रचार कर रहे हैं। बातों को तरोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।