फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Politics heated up due to attack on BJYM district president

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर हमले से गरमाई सियासत

Wed, 09 Jul 2025 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Politics heated up due to attack on BJYM district president
बिजनौर के ग्राम मोल्हड़पुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष के घर सभा को संबो​धित करते पूर्व केंद्रीय मंत
- रोबिन चौधरी के घर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, गले लगाया और जाना हालचाल
विज्ञापन

-अफसरों के सिर फोड़ा हमलावरों पर लचर कार्रवाई का ठीकरा, दिया दो दिन का अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर हमले से सियासत गरमा चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे और हाल जाना। हमलावरों पर की गई अब तक की कार्रवाई को लचर बताया। उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी प्रदेशाध्यक्ष को दी। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि अगर दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सड़क पर उतरा जाएगा।
मंगलवार की शाम चार बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह गांव मोल्हड़पुर में रोबिन चौधरी के घर पहुंचे। इन नेताओं ने रोबिन चौधरी को गले लगा लिया। फिर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

संजीव बालियान ने कहा कि जिस दिन रोबिन चौधरी पर हमला किया गया है, उससे पहले दिन उसी जगह पर पुलिस की पिटाई की गई थी। फिर भी पुलिस ने इसे गंभीरता ने नहीं लिया। कहा कि प्रशासनिक अफसरों से सेटिंग के चलते ही पकड़े गए दो आरोपी शाम तक ही जमानत पर छूट आए। बोले कि गिरफ्तार करने के बाद दो आरोपियों को कूलर में बैठाकर वीआईपी की तरह व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने फोन पर प्रदेश अध्यक्ष से बात की। साथ ही पुलिस अधीक्षक से भी फोन पर बात करते हुए कहा कि दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाना चाहिए। आरोपियों पर पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं, ऐसे में इनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएं। साथ ही उनके अवैध कामों की जांच करने की मांग रखी। वहीं प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल से भी मामले में ठोस कार्रवाई कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो सड़क पर उतरकर अफसरों का घेराव किया जाएगा। मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के घर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित जुटी।



- जिले के संगठन की खामोशी पर उठ रहे सवाल
भाजयुमाे जिलाध्यक्ष पर हमले का मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिलाध्यक्ष से गाली गलौज, गाड़ी से खींचने के प्रयास और उनके साथी को थप्पड़ जड़ने की वीडियो वायरल हो रही है। फेसबुक और अन्य प्लेटफार्म पर यह मुद्दा छाया हुआ है। उधर, भाजपा के जनपद स्तरीय संगठन की खामोशी सवाल खड़े कर रही है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। बता दें कि हमले के बाद रोबिन चौधरी से मिलने वालों में जिपं अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, संजीव वालियान, भाजपा नेता बीरबल सिंह के ही चेहरे सामने आए हैं। बाकी किसी ने अभी तक इस मामले में पुलिस अफसरों या थाने तक जाना गंवारा नहीं समझा। सूत्रों की मानें तो कई भाजपा नेताओं के साथ आरोपी आरा मशीन स्वामी खालिद और उसके परिवार के करीबी संबंध हैं। ये संबंध व्यापारिक भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed