{"_id":"60e3308d8ebc3ec308143a26","slug":"political-activities-rld-removed-district-district-coordinator-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : रालोद ने मेरठ में संजय जाटव को बनाया जिला संयोजक, इससे पहले तीन जिलों में बदले गए थे जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : रालोद ने मेरठ में संजय जाटव को बनाया जिला संयोजक, इससे पहले तीन जिलों में बदले गए थे जिला अध्यक्ष
Mon, 05 Jul 2021 09:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:47 PM IST
सार
सोमवार को मेरठ में भी पार्टी ने बड़ा बदलाव करते हुए संजय जाटव को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
sanjay jatav RLD
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पश्चिमी यूपी में राष्ट्रीय लोकदल ने जिला पंचायत चुनाव के अगले ही दिन बड़ा फेरबदल करते हुए तीन जिलों में रालोद के जिलाध्यक्षों को हटा दिया है। रालोद ने मुजफ्फरनगर बिजनौर व शामली में वर्तमान जिलाध्यक्षों को हटाकर नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। वहीं रालोद में अचानक हुए इस फैसले के बाद वेस्ट यूपी की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई है। वहीं, सोमवार को मेरठ में भी फेरबदल कर दिया गया। मेरठ में संजय जाटव को रालोद का जिला संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में अजीत राठी को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर राष्ट्रीय लोक दल ने प्रभात तोमर को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। भोपा क्षेत्र के गांव बेलडा निवासी प्रभात तोमर तब चर्चा में आए, जब जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उन्होंने भाजपा के डॉ वीरपाल निर्वाल को कड़ी टक्कर दी। हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद जीत डॉ. वीरपाल निर्वाल की हुई, जिसके विरोध में रालोद ने धरना प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
शामली में भी रालोद ने जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन को हटा दिया। शामली में अब रालोद के नए जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी होंगे। इसी तरह बिजनौर में रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह को भी हटाकर अली अदनान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोमवार को मेरठ में भी पार्टी ने बड़ा बदलाव करते हुए संजय जाटव को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन