दुधमुंही बच्ची को नाले में रोते देख लगी भीड़, मौके पर पहुंची पुलिस, निकाला बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि मां की ममता का कोई मोल नहीं होता, लेकिन गरीबी मां की ममता पर भी भारी पड़ जाती है। सड़क पर रहकर और भिक्षा मांग कर तीन छोटे-छोटे बच्चों का लालन-पालन करने वाली महिला अपनी दुधमुंही बच्ची को नाले में रखकर चली गई। बाद में पुलिसकर्मी ने बच्ची को नाले से निकाल कर एक समाजसेवी को सौंप दिया। बाद में बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।
बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र में करीब 40 वर्षीय एक महिला भिक्षा मांग कर तीन छोटे-छोटे बच्चों का पालन करती है। दिन छिपने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ स्टेशन रोड पर स्थित एक कांप्लेक्स में दुकान के सामने डेरा डाल लेती है और सुबह को बच्चों व सामान की पोटली के साथ चली जाती है। कड़कड़ाती ठंड हो या भीषण गर्मी या मूसलाधार बारिश, महिला का रात काटने का ठिकाना कांप्लेक्स की दुकान के बाहर ही रहता है। यहीं पर यह महिला अपने बच्चों को खिलाती पिलाती है।
यह भी पढ़ें: मासूम बच्ची को कार में लॉक कर शॉपिंग करने पहुंचे परिजन, वापस लौटे तो खिसक गई पैरों तले जमीन
बुधवार की सुबह हिंदू इंटर कॉलेज के पास के कूड़ा करकट से भरे सूखे नाले से लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो भीड़ जमा हो गई। नाले में एक साल की बच्ची को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बच्ची को नाले से निकाल कर समाजसेवी सुभाष होटल वाले को सौंप दिया।
वहीं सुभाष ने बच्ची को पहचान लिया, क्योंकि महिला रात में बच्चों के साथ होटल के पास की दुकानों में ही रहती है। बाद में बच्ची को महिला के सुपुर्द कर दिया गया। महिला व उसके बड़े बच्चों का कहना है कि सुबह वे बच्ची को नाले के पास बैठा कर भिक्षा मांगने चले गए थे। बच्ची नाले में गिर गई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/