{"_id":"5d9b5c688ebc3e014f25eb2e","slug":"the-family-go-for-shopping-after-locked-the-baby-girl-in-the-car-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची को कार में लॉक कर शॉपिंग करने पहुंचे परिजन, वापस लौटे तो खिसक गई पैरों तले जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्ची को कार में लॉक कर शॉपिंग करने पहुंचे परिजन, वापस लौटे तो खिसक गई पैरों तले जमीन
Mon, 07 Oct 2019 09:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 07 Oct 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में फूंस वाली मस्जिद के पास ढाई साल की बच्ची कार में सेंटर लॉक लगने से बंद हो गई। जब लोगों ने उसे कार में रोते देखा तो भीड़ जमा हो गई। काफी देर बाद उसके परिजन वहां पहुंचे और किसी तरह शीशे को तोड़कर बच्ची को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली से एक परिवार अपने रिश्तेदारी में कार से बड़ौत आया था। जब वह दिल्ली के लिए चला तो फूंस वाली मस्जिद के पास कार खड़ी कर वह कुछ खरीदने लगा। परिवार के लोग गाड़ी से उतरकर किसी काम से थोड़ी दूर चले गये और बच्ची को कार में ही छोड़ गए। इसी दौरान कार का सेंटर लॉक बंद हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बच्ची को कार में लॉक कर शॉपिंग करने गए माता-पिता, घंटों बिलखती रही मासूम, राहगीरों ने बचाई जान
विज्ञापन
इसके बाद बच्ची जोर से चिल्लाती रही तो वहां से गुजरने वालें लोगों ने देखा। पहले तो उन्होंने खिड़की खोलने का प्रयास किया। लेकिन खिड़की नहीं खुल पाई। बाद में वहां भीड़ जमा हो गई। उन्होंने बच्ची के परिजनों को तलाश किया। वे जब आए तो शीशे तोड़कर किसी तरह सेंटर लॉक खोला गया और बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान वे बच्ची की हालत देख हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने लोगों का धन्यवाद भी किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/