{"_id":"60fda0748ebc3e586e4b73d9","slug":"police-will-search-for-fugitive-miscreants-meerut-news-mrt5490093119","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस ने तैयार की 25 भगोड़े बदमाशों की सूची, गिरफ्तारी के लिए बनाई खास योजना, कई की हो चुकी कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस ने तैयार की 25 भगोड़े बदमाशों की सूची, गिरफ्तारी के लिए बनाई खास योजना, कई की हो चुकी कुर्की
Mon, 26 Jul 2021 07:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:09 PM IST
सार
पुलिस ने 25 ऐसे बदमाशों की सूची तैयार की है जो अपनी पहचान छिपाकर इधर-उधर रह रहे हैं। पुलिस ने इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए खास योजना बनाई है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दशक में भगोडे़ घोषित हुए शातिर बदमाश अब पुलिस से नहीं छिप सकेंगे। बागपत में कोतवाली पुलिस ने ऐसे ही 25 शातिर बदमाशों की सूची तैयार की है, जो हत्या, लूट, बलात्कार व चोरी जैसे संगीन अपराधों में काफी समय पहले लिप्त रहे हैं और अब अपनी पहचान छिपाकर इधर-उधर रह रहे हैं। इनकी तलाश के लिए पांच सदस्यों की एक टीम भी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि ऐसा पहली बार ही हो रहा है, जब 20 साल में अपराध करने वाले शातिर बदमाशों की सूची तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिए योजना बनाई गई है। ज्यादातर मामलों में किसी भी थानाध्यक्ष या फिर पुलिस क्षेत्राधिकारी के स्थानांतरण के बाद लंबित पड़े रहते थे, लेकिन इस बार कोतवाल अजय शर्मा के नेतृत्व में टीम ने 25 शातिर बदमाशों की सूची तैयार की है, जल्द ही ये सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नजर आएंगे।
विज्ञापन
पांच सदस्यों की बनाई गई टीम
ऐसे 25 शातिर बदमाशों की धरपकड़ के लिए पांच सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। इसमें एक सब-इंस्पेक्टर व चार कांस्टेबल शामिल है। टीम को सूची उपलब्ध करा दी गई है। टीम अब इन बदमाशों की धरपकड़ के लिए सर्विलांस का भी सहारा लेगी।
विज्ञापन
कई की हो चुकी कुर्की
इन शातिर अपराधियों में से अधिकांश की कुर्की भी हो चुकी है। कई बार इन्हें पेश होने के लिए नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई भी की जा चुकी है। मगर, बदमाश पेश होने की बजाए अपनी पहचान छिपाकर इधर-उधर रह रहे हैं।