फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police will monitor the Kanwar route on motorcycles.

Meerut News: बाइकों से कांवड मार्ग पर नजर रखेगी पुलिस

Wed, 22 Jul 2026 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Police will monitor the Kanwar route on motorcycles.
एसएसपी ने दोपहिया वाहनों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस कर्मी दोपहिया वाहनों से घूमकर नजर रखेंगे। इसके लिए बुधवार को पुलिस लाइन से एसएसपी अविनाश पांडे और एसपी यातायात ने यूपी-112 की आठ नई मोटरसाइकिलों समेत 50 से अधिक दोपहिया वाहनों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसएसपी ने बताया कि बाइक टीम पूरे कांवड़ मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी। किसी भी आपात सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर रिस्पॉन्स देंगी, ताकि कांवड़ यात्रियों को जल्द पुलिस सहायता मिल सके। एसएसपी ने पुलिस लाइन में कांवड़ सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ सेवा शिविर संचालक व डीजे संचालकों की जानकारी हासिल की। कांवड़ यात्रा को लेकर जल्द सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed