{"_id":"68fa59aa74d5b50cfa065079","slug":"police-were-informed-of-the-robbery-by-firing-a-pistol-three-arrested-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103908-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तमंचे से फायर कर पुलिस को दी लूट की सूचना, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तमंचे से फायर कर पुलिस को दी लूट की सूचना, तीन गिरफ्तार
अवैध असलहे स्वयं फायर कर पुलिस को लूट की सूचना देने वाले गिरफ्तार स्रोत पुलिस
Link Copied
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गढ़ी में बुधवार को गोवर्धन पर्व के अवसर पर कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में बदमाशों द्वारा लूट की गई है और फायरिंग कर गोली मारी गई है। पुलिस ने मामले की जांच की तो सूचना देने वाले ही आरोपी निकले। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गांव अकबरपुर गढ़ी निवासी जितेंद्र, संदीप व नितिन ने बुधवार रात सूचना दी कि गांव में लूट के दौरान बदमाशों द्वारा गोली मारी गई है। वहीं गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि जांच की गई तो पाया कि आरोपी जितेंद्र निवासी गांव अकबरपुर गढ़ी, संदीप व नितिन निवासी अमर सिंहपुर थाना परीक्षितगढ़ द्वारा गोवर्धन पूजा के बाद गांव अकबरपुर गढ़ी में फायरिंग करने के लिए हथियार की छीनाझपटी के दौरान नितिन छर्रे लगने से घायल हो गया था। आरोपियों की निशानदेही पर फायरिंग की घटना में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।