यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली, तमंचा व कारतूस बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को इंचौली थाना क्षेत्र में पुलिस की चैकिंग अभियान के दौरान एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची है।
यह भी पढ़ें: यूपी: गर्भवती पत्नी को थाने के सामने दिया तीन तलाक, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बारह बजे थाना इचौली में विश्वस्त सूत्र की सूचना पर थाना प्रभारी इंचोली अपनी टीम के साथ इचोली से मसूरी के बीच में चेकिंग कर रहे थे। उसी समय खरंजा मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से जाते हुए दिखा, पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका। पीछा करने पर बाइक सवार गन्ने के खेत में छिप गया।
पुलिस ने संदिग्ध की गन्ने के खेत में तलाश की लेकिन इसी बीच उसने पुलिस बल पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, उपचुनाव को लेकर साधेंगे समीकरण, 168 करोड़ के कार्यों का होगा शिलान्यास
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ से पता चला कि उसका नाम अर्जुन पुत्र हंसराज निवासी ग्राम सैनी थाना अतरौली है। उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसके पास से एक बाइक सुपर स्प्लेंडर ब्लैक कलर, 315 बोर का तमंचा ,काफी संख्या में जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
उसके खिलाफ अभी तक जानकारी के अनुसार कुल नौ मुकदमे अलग-अलग थाना लूट और चोरी के पंजीकृत होने की जानकारी हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।