फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police search in meerut college

मेरठ कॉलेज में पुलिस का छापा, पीएसी के जवानों ने ली तलाशी 

Tue, 10 Oct 2017 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 10 Oct 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
police search in meerut college
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ कॉलेज में सोमवार दोपहर को पुलिस ने छापा मारा। एसपी सिटी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों ने कैंपस और हॉस्टल में तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान में कई बाहरी छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया। आई कार्ड और बैग चेक किए गए। कुछ को पूछताछ तो कुछ थाने वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया। एक संदिग्ध बाइक पकड़ी। कॉलेज के दोनों गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। अंदर दो टीम ने चेकिंग की। कई कपल से भी पूछताछ हुई। छात्रसंघ अध्यक्ष की गाड़ी की तलाशी को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन


एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने मेरठ कॉलेज में छापा मारा। कॉलेज को पहले इसकी खबर नहीं थी। अधिकारियों के पहुंचते ही कॉलेज प्रशासन के लोग अलर्ट हुए। पूरे कैंपस में चेकिंग अभियान चलाया गया। छात्रों के आई कार्ड और बैग चेक किए गए। कई छात्र ऐसे मिले जिनके पास आई कार्ड नहीं थे। कुछ बाहरी लोग बिना वजह कॉलेज में मिले। उनको चेतावनी दी गई। एक बाइक सवार को पकड़ा। बाइक के बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बाइक को लालकुर्ती थाने भेजा गया। चेकिंग के दौरान कॉलेज में हड़कंप मच गया। बाहरी छात्र एकदम कॉलेज से निकल लिए। मैदान में बैठे और क्लासरूम के बाहर खड़ी भीड़ हट गई। 
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष की गाड़ी नहीं हुई चेक 
चेकिंग के दौरान छात्रसंघ कार्यालय में सम्मान समारोह चल रहा था। बाहर छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह की गाड़ी खड़ी थी। एसपी सिटी अपनी टीम के साथ तलाशी लेते हुए वहां तक पहुंचे। गाड़ी की तलाशी के लिए कहा गया तो वहां मौजूद छात्रों ने विरोध कर दिया। नोकझोंक हुई। छात्रों द्वारा विरोध करने पर कहने सुनने के बाद पुलिस गाड़ी की बिना तलाशी आगे बढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान तो हट गया, तलाशी हो रही
तलाशी अभियान के दौरान हंसी मजाक भी हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा एक घंटे से कैंपस में है। अब तो समान भी हट गया होगा। सामान का मतलब तमंचे से था। बीएनएम हॉस्टल में चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई छात्रों से पूछा बता दो भाई तमंचा किसके कमरे में मिलेगा। 

छात्रों के बैग में पेचकस और पिलास 
मेरठ कॉलेज में छात्रों के बैग में पेचकस और पिलास देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने छात्रों से दोनों औजार रखने की वजह पूछी तो उन्होंने चुप्पी साध ली। पुलिस ने उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि छात्र आपसी विवाद में अधिकांश इन्हीं हथियारों को इस्तेमाल करते हैं। 


कॉलेज से जुड़ती घटनाएं
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि बेगमपुल स्थित राकेश वैष्णो होटल में भाजपा नेता विशाल को गोली मारने वाला मेरठ कॉलेज का छात्र विशाल राठी था। इससे पहले भी मेरठ कॉलेज के छात्रों का नाम कई आपराधिक घटना में सामने आया है। सुरक्षा और मेरठ कॉलेज में अराजकता का माहौल बनाने वाले की तलाश में यह चेकिंग हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed