फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police School: Courage of mind is more important than strength, daughters should be fearless

पुलिस की पाठशाला : ताकत से ज्यादा मन की हिम्मत जरूरी, निडर बनें बेटियां

Sun, 01 Dec 2024 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Police School: Courage of mind is more important than strength, daughters should be fearless
- आरजी इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में शिक्षक के रूप में एसएसपी विपिन ताडा ने किया मार्गदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि ताकत से भी ज्यादा जरूरी मन में हिम्मत होना है। बेटियों को इसी हिम्मत के साथ निडर बनना चाहिए। फिर वे किसी भी मुसीबत का आसानी से सामना कर सकेंगी। उन्होंने छात्राओं साइबर अपराध से बचने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया।
शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बच्चा पार्क स्थित आरजी इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में उन्होंने यह बात कही। एक शिक्षक की तरह उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप कहीं भी मुसीबत में फंसे तो तत्काल 112 पर कॉल करें। शहर में आठ मिनट और देहात क्षेत्र में 10 मिनट के अंदर पुलिस टीम पहुंच जाएगी। गोपनीयता का भी पुलिस ध्यान रखती है। इसके अलावा 1090 हेल्पलाइन की भी मदद ले सकती हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जालसाज सक्रिय हो गए हैं। इसलिए अपनी गोपनीय बातें शेयर करने से बचें। सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती न करें। साथ ही अपनी फोटो वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कभी शेयर न करें। किसी के ब्लैकमेल करने पर शिकायत करें। बिना डरे, पास के पुलिस स्टेशन या फिर हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान कुछ सवालों के जवाब देने पर कक्षा दसवीं की छात्रा अपेक्षा शर्मा को अपनी ओर से एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विद्यार्थियों के सवाल, एसएसपी के जवाब
सवाल- कक्षा बारहवीं की छात्रा पूजा ने पूछा-अगर किसी सुनसान इलाके में उसे सहायता की जरूरत पड़े तो क्या करें?
जवाब - जगह-जगह पुलिस पेट्रोलिंग करती रहती है। किसी तरह आप पुलिस तक पहुंचें और उन्हें अपनी समस्या बताएं। समस्या का समाधान किया जाएगा। 112 पर तत्काल कॉल करें। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी।
सवाल- कक्षा बारहवीं की छात्रा वंशिका ने पूछा-1090 पर शिकायत करने पर पुलिस सहायता कितने समय में प्राप्त हो जाती है?
जवाब -आपातकालीन स्थिति में 112 पर काल करें। सात मिनट में पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है।
सवाल- कक्षा 12वीं के छात्रा अपेक्षा शर्मा ने पूछा-अगर कोई हमला करने आए तो ऐसी परिस्थिति में क्या करें?
जवाब - खुद को सुरक्षित करते हुए तत्काल पुलिस सहायता के लिए कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed