फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police report filed on abuse and indecency

Meerut News: पुलिस से गाली गलौज व अभद्रता पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police report filed on abuse and indecency
फलावदा। गांव नंगला हरेरू में गोकशी के आरोपियों का सत्यापन करने के लिए गई पुलिस को फजीयत का सामना करना पड़ा। गोकशों को शरण देने व सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन नामजद व 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, थाने के दरोगा ओमवीर पुलिस बल के साथ गांव नंगला हरेरू में पूर्व में गोकशी के मामले में जेल गए गोकशों का सत्यापन करने के लिए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि गोकश घर पर मौजूद नहीं मिले। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव के ही लोग गोकशों को शरण देते हैं। इसकी जानकारी करने के लिए पुलिस ने गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर पहुंचकर शरण देने का विरोध किया। पुलिस का आरोप है कि काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया तथा गोकशों को मौके से फरार कर दिया गया। विरोध करने पर पुलिस के साथ गली-गालौज व जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने किसी तरह जान बचाई तथा कॉल कर थाने से फोर्स को मौके पर बुलाया गया। इस मामले में ओमवीर ने गांव के गुड्डू, मोनू, सोनू सहित 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed