फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police recovered country made from Imran killer

रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचे बरामद किए

Fri, 23 Aug 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
police recovered country made from  Imran killer
गुल्लू उर्फ गुलजार। - फोटो : SARDANA
सरधना। मोहल्ला घोसियान में हुए अधिवक्ता इमरान मर्डर के दो आरोपियों को पुलिस ने सीजेएम मेरठ की कोर्ट से बृहस्पतिवार को सात घंटे की रिमांड पर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे बरामद किए। इसके बाद दोनों को वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला घोसियान में कुछ माह पूर्व अधिवक्ता इमरान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी ने 11 लोगों के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिनमें पुलिस अधिकतर आरोपियों को जेल भेज दिया था। दो आरोपी गुल्लू उर्फ गुलजार व अमर उर्फ अमरद्दीन पुत्रगण मुमताज फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों के ऊपर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बीती 11 अगस्त को पुलिस ने दोनों को कोलकाता से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने बृृहस्पतिवार को दोनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लिया। वहीं, नंगला आर्डर के जंगल निकट से दोनों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो तमंचे बरामद किए। इसके बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया।

अधिवक्ता इमरान का हत्यारोपी इनामी उमरद्दीन।

अधिवक्ता इमरान का हत्यारोपी इनामी उमरद्दीन।- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed