{"_id":"60e4b4fb8ebc3ebf587e7eb9","slug":"police-ran-on-the-information-of-robbery-mawana-news-mrt5461977165","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
डकैती की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बहसूमा। दिनदहाड़े समसपुर गांव में डकैती की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो मामला पूरी तरह फर्जी निकला।
गांव समसमपुर निवासी संजय सिरोही पुत्र ताराचंद ने बताया कि मंगलवार सुबह वह परिवार के साथ मेरठ किसी कार्य से गए थे। किसी ने पीछे की तरफ कुंबल कर उसके मकान को खंगाल लिया। जब वह घर में पहुंचे तो उसकी भाभी, भतीजा समेत सात लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने भाभी भतीजा समेत चार नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। वहीं, भाभी ने भी देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामला जमीन व मकान के बंटवारे का है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।