फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raided the hotel and picked up two youths

होटल पर छापा मारकर पुलिस ने दो युवकों को उठाया

Sat, 12 Jul 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police raided the hotel and picked up two youths
दौराला। कस्बा स्थित एक होटल पर शुक्रवार रात पुलिस ने दबिश देकर किराये पर कमरा लेकर ठहरे तीन युवकों में से दो को दबोच लिया। उस समय एक युवक खाना लेने गया हुआ था, जो पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

दौराला कस्बे में कृष्ण का होटल है। बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे तीन युवकों ने होटल में रुकने के लिए कमरा किराये पर लिया। इनमें से एक युवक कांवड़िया के कपड़े पहने हुए था। इनमें एक युवक मोदीनगर की नेहरू कॉलोनी निवासी शुभम पाल था। होटल संचालक के अनुसार, रात 8:30 बजे के करीब इनमें से एक युवक खाना लेने के लिए बाहर चला गया। इसी बीच पुलिस की गाड़ी होटल पर आकर रुकी, जिसमें तीन वर्दी पहने हुए और दो बिना वर्दी के पुलिसकर्मी थे। पुलिसकर्मी ने कमरे में बैठे दोनों युवकों को दबोच लिया और अपने साथ ले गई। जाते-जाते पुलिसकर्मी होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। चर्चा है कि युवकों के पास से पिस्टल भी बरामद हुई। दौराला थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस दूसरे जिले की हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed