फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raid in rave party in Cantt area in Meerut of Uttar Pradesh

मेरठ: रेव पार्टी में पुलिस का छापा, मचा हड़कंप, शहर के नामचीन लोगों से जुड़ा है मामला

Sat, 27 Mar 2021 06:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Mar 2021 06:05 PM IST
सार

  • पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में
  • शराब पीकर डांस कर रहे थे लोग, महिलाएं भी थीं पार्टी में शामिल

विज्ञापन
Police raid in rave party in Cantt area in Meerut of Uttar Pradesh
रेव पार्टी की सूचना पर छापा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कैंट इलाके में देर रात शहर के नामचीन लोगों की रेव पार्टी चल रही थी। इसकी सूचना पर सदर बाजार पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की टीम पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


कोरोना का प्रकोप चल रहा है। कैंट स्थित सर्कुलर रोड पर एक बड़े व्यापारी के यहां पर रेव पार्टी चल रही थी। पुलिस ने देर रात छापा मार दिया। पार्टी में शहर के नामचीन डॉक्टर, व्यापारी और अन्य लोग भी शामिल थे। रेव पार्टी में पुलिस की एंट्री होते ही अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों का वीडियो बनाना शुरू की तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि वहां पर लोगों के साथ महिला भी थीं। पुलिस ने रात में महिलाओं से पूछताछ करनी शुरू की तो नामचीन लोगों ने एतराज जताया। पुलिस ने कोविड-19 का हवाला देते हुए लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, कांप गई लोगों की रूह, हादसे में एक की मौत, देखें तस्वीरें 


फोन घनघनाए, सिफारिश भी नहीं आई काम 
शराब पीकर शहर के नामचीन लोग डांस कर रहे थे। पुलिस ने लोगों की वीडियो बनाई और उन्हें मेडिकल कराने के लिए सलाह दे दी। इतना कहते ही लोग वहां से मुंह छुपाकर भागने लगे थे। मामला शहर के नामी लोगों से जुड़ा हुआ था जिसके चलते उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को रात में ही फोन करने शुरू कर दिए। बताया है कि रात में उनकी कोई सिफारिश काम नहीं आई।

कोविड-19 का नहीं हो रहा था पालन
शहर के नामचीन लोगों की इस रेव पार्टी में कोविड-19 का कोई पालन नहीं हो रहा था। बताया है कि 100 लोगों की परमिशन लेकर 1000 लोग पार्टी में शामिल किए। यहां पर कोई मास्क नहीं लगाए हुए थे। सोशल डिस्टेंस तो बहुत दूर की बात है। यहां नामचीन लोग एक दूसरे के साथ गले लग कर डांस कर रहे थे

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed