{"_id":"5bb9d562867a556a360220f7","slug":"police-post-in-volunteer-group-obscene-comments-on-cm-and-dgp-officials-warn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के वॉलंटियर ग्रुप में अश्लील पोस्ट, मुख्यमंत्री और डीजीपी पर टिप्पणी, अफसरों ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के वॉलंटियर ग्रुप में अश्लील पोस्ट, मुख्यमंत्री और डीजीपी पर टिप्पणी, अफसरों ने दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
लखनऊ में एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या में पुलिस वालों को जेल भेजने पर पुलिस के तेवर बागी होते जा रहे हैं। शनिवार को टीपीनगर पुलिस के वॉलंटियर ग्रुप में अश्लील फोटो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर थानेदारों ने वॉलंटियर ग्रुप बनाए हैं। जिसमें अपने-अपने क्षेत्रों के जिम्मेदार लोग शामिल किए गए हैं। मेरठ में टीपीनगर पुलिस के वॉलंटियर ग्रुप में एक सप्ताह पहले जुआ खेलते की वीडियो डाली थी। जिसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। शनिवार को लखनऊ में विवेक तिवारी व उसकी पत्नी को लेकर कटाक्ष करते फोटो डाला गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और डीजीपी पर टिप्पणी की गई। पुलिस के इस ग्रुप में फोटो की जानकारी लगने पर महकमे में खलबली मच गई। इन अश्लील फोटो पर तरह तरह के कमेंट भी किए गए। करीब दो-तीन घंटे बाद थानेदार ने इस ग्रुप में लिखा कि अनावश्यक बातें या फोटो पोस्ट न करें।
विज्ञापन
मर्यादा में रहे पुलिस
मुख्यमंत्री और डीजीपी पर कमेंटबाजी पुलिस के किसी ग्रुप में हुई तो थानेदारों पर कार्रवाई होगी। पुलिस मर्यादा में रहे। अनावश्यक फोटो, वीडियो या फिर पोस्ट न डाले। थानेदार भी ऐसे लोगों को ग्रुप में न जोड़ें।
-प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/