फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police of two provinces engaged in search of soldier, no clue since thirteen days

Meerut News: सिपाही की तलाश में लगी दो सूबों की पुलिस, तेरह दिन से सुराग नहीं

Sun, 09 Apr 2023 03:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 03:19 AM IST
विज्ञापन
Police of two provinces engaged in search of soldier, no clue since thirteen days
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही पिछले तेरह दिन से लापता है। जिसकी तलाश में यूपी व दिल्ली पुलिस लगी हुई है, लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लग सका है। सरधना थाना पुलिस तो तलाश करने के बजाए बैंक दस्तावेज की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सिपाही गोपीचंद बीते 26 मार्च से लापता हैं। सर्विलांस व क्राइम ब्रांच टीम कई बिंदुओं के आधार पर सिपाही की पत्नी व बेटी को थाने में लाकर पूछताछ कर चुकी है। पोहल्ली गांव निवासी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल गोपीचंद पुत्र नत्थन की तैनाती मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लगी हुई थी। वहीं, सिपाही गोपीचंद आगामी आठ अप्रैल तक की छुट्टी लेकर आया हुआ था। 26 मार्च को वह घर से बाहर निकले और फिर नहीं लौटे। संदिग्ध परिस्थिति में गायब होने पर सिपाही गोपीचंद की पत्नी रेखा ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के दस दिन बाद भी थाना पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन

सिपाही के घर पर लोन संबंधी दस्तावेज मिलने के बाद सरधना थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। वहीं, सिपाही के गुमशुदा होने के बाद से सरधना और दिल्ली पुलिस तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ सिपाही की छुट्टी का समय पूरा होने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर तैनाती होने के कारण गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की टीम भी क्षेत्र में अपनी जांच कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि सर्विलांस टीम आधार से लिंक मोबाइल के डाटा रिपोर्ट के आधार पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed