फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police not arresting Haji Yakub and his son Imran even after case filed

याकूब कुरैशी को गिरफ्तार करने से बच रही पुलिस, बैनामा फर्जी निकला, तब जाकर दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 25 Oct 2019 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Oct 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Police not arresting Haji Yakub and his son Imran even after case filed
हाजी याकूब कुरैशी -बसपा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस पूर्व मंत्री हाजी याकूब और उनके बेटे इमरान को गिरफ्तार करने से बच रही है। याकूब कुरैशी का विवादों से पुराना नाता रहा है।
विज्ञापन


डेनमार्क के कार्टूनिस्ट के सिर काटने वाले को 51 करोड़ का इनाम की घोषणा करके वह सुर्खियों में आए थे। जब तब पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ अभद्रता भी करते रहे हैं। धार्मिक शोभायात्रा के दौरान उन्होंने सिपाही चहनसिंह बालियान को थप्पड़ मार दिया था। 
विज्ञापन

अब करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करने के मामले में उनका नाम फिर सुर्खियों में आया है। उन्होंने हापुड़ रोड पर सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया था। जोकि हाल में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मुक्त हुआ। इससे पहले याकूब विवादों में घिरे रहे।

बसपा में मंत्री केबाद कई लोगों ने जमीन पर कब्जे करने के आरोप भी लगाए। जिनके मुकदमे दर्ज हुए। हाल ही लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पर भी टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।  घंटाघर पर 2012 में चुनाव के दौरान एसीएम से अभद्रता की थी। 

खतरा बता मांगी सुरक्षा
पीड़ित मुजम्मिल और उसके परिवार ने जान का खतरा बताकर पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा मांगी है। कहा कि पूर्व मंत्री और उनका बेटा किसी भी हद तक जा सकते हैं। करोड़ों की जमीन के लिए गोलियां चलाकर हत्या करने का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है, लेकिन गिरफ्तार नहीं कर रही है। मुजम्मिल का कहना कि अधिकारियों ने सुरक्षा मुहैया करने का भरोसा किया है।

बैनामा फर्जी निकला, तब हुई रिपोर्ट
पीड़ित मुजम्मिल का कहना कि कोर्ट ने बैनामा को फर्जी करार दे दिया है। उसके बाद ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। सवाल उठता है कि आखिर अब पुलिस को किसका इंतजार है, क्या इस बार भी याकूब कुरैशी और उनका बेटा इमरान पुलिस को मैनेज करने में सफल हो जाएंगे। गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही।

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
अब हापुड़ रोड पर 4050 मीटर जमीन का फर्जी बैनामा करके कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पर जानलेवा हमला तक किया गया। नामजद मुकदमा दर्ज करने के बावजूद भी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान को पुलिस गिरफ्तार करने की जहमत नहीं उठा रही। इसको लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रही है। पुलिस ने अभी तक आरोपी पिता-पुत्र की तलाश में दबिश तक नहीं दी।

हंटरवाली बेटी
याकूब के साथ उनका परिवार भी जबतब सुर्खियां बटोरता रहा है। उनकी बेटी ने वेस्ट एंड रोड स्थित एमपीएस स्कूल में जाकर बच्चों पर हंटर चला दिया था। इसे लेकर भी शहर में खूब बखेड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed