फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police launched a campaign against black film on vehicles, challans of 49 vehicles

पुलिस ने गाड़ियों पर चढ़ी काली फिल्म के खिलाफ चलाया अभियान, 49 वाहनों के चालान

Fri, 09 Oct 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police launched a campaign against black film on vehicles, challans of 49 vehicles
पुलिस ने गाड़ियों पर चढ़ी काली फिल्म के खिलाफ चलाया अभियान, 49 वाहनों के चालान
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस ने चौपहिया वाहनों पर चढ़ाई गई काली फिल्म के विरुद्ध बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 25 गाड़ियों के चालान किए गए। वहीं15 गाड़ियों से काली फ़िल्म उतारी गई जबकि दो वाहन सीज किए।
एएसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता ने बेगमपुल चौराहे पर काली फ़िल्म चढ़ाई गई गाड़ियों के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस ने कई गाड़ियों की तलाशी ली तथा उनसे फ़िल्म उतारी। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने विरोध करने का प्रयास किया। इस दौरान 15 वाहनों की काली फ़िल्म उतारी गई। वहीं, 25 गाड़ियों के चालान किए। वहीं, दो गाड़ियों को सीजकर थाने भिजवा दिया। एएसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

उधर, सड़क सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे दूसरे त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान बृहस्पतिवार को वायु प्रदूषण रोकने के लिए वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र चेक किए गए। यह जानकारी एआरटीओ दिनेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उनके और यात्रीकर अधिकारी द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में 180 वाहनों को चेक किया गया। जिसमें 24 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त आरआई राहुल शर्मा ने शहर के पांच ड्राइविंग स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रचार वाहन द्वारा पंफलेट बांटकर लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को ऑनलाइन ड्राइविंग ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed