फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police investigation in IMEI number case

आईएमईआई नम्बर प्रकरण में उलझी पुलिस की जांच

Sun, 07 Jun 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
police investigation in IMEI number case
मेरठ। एक आईएमईआई नंबर पर हजारों मोबाइल चल रहे हैं, ये कारनामा सर्विस सेंटर का है या फिर मोबाइल कंपनी का। इसकी जांच में पुलिस उलझी है। लॉकडाउन के चलते सर्विस सेंटर संचालक आने को तैयार नहीं और मोबाइल कंपनी पुलिस के नोटिस जवाब नहीं दे रही है। इसलिए कार्रवाई अधर में है।
विज्ञापन

एडीजी जोन कार्यालय में तैनात दरोगा आसाराम के मोबाइल की आईएमईआई नंबर ने पोल खोल दी। एडीजी राजीव सब्बरवाल खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं कि आखिर एक आईएमईआई नंबर पर इतने फोन कैसे चल सकते हैं। पुलिस ने सर्विस सेंटर संचालक के खिलाफ मेडिकल थाने में केस दर्ज किया परंतु अभी तक पता नहीं लगा सकी है। इस मामले की जांच एसपी सिटी मेरठ को सौंपी गई है। बताया कि पुलिस ने सर्विस सेंटर संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया परंतु वह लॉकडाउन के चलते नहीं आया। सर्विस सेंटर शनिवार को खोला जाना तय हुआ था परंतु शारदा रोड कंटेनमेंट जोन होने के चलते नहीं खुल सका। वहीं, पुलिस द्वारा मोबाइल कंपनी को भेजे गए नोटिस का जवाब नहीं आया है। इस बाबत एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना कि शनिवार को इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed