फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police investigated the streets, sought help from the clerics

पुलिस ने गलियां खंगालीं, मौलानाओं से मांगी मदद

Mon, 28 Dec 2020 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Police investigated the streets, sought help from the clerics
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से युवती के गायब होने की जानकारी के बाद पुलिस ने रविवार पूरे दिन तारापुरी की कई गलियां खंगाली। कई जगह जाकर पूछताछ की लेकिन सुराग नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इस दौरान पिलोखड़ी पुलिस चौकी पर क्षेत्र की मस्जिद और मदरसों के मौलानाओं की बैठक की गई। मस्जिदों के मौलवियों ने पुलिस के सहयोग का वादा किया है। इसके साथ ही यहां एक बार कोरोना से बचाव के बारे में जानकारियां दी गईं। नमाज के दौरान उचित दूरी रखने और मास्क पहनने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि जो लोग विदेश से आ रहे हैं, उनकी एक सूची स्वास्थ्य विभाग को मिलती है। स्वास्थ्य विभाग उन मोबाइल नंबर और पते पर तस्दीक करता है। इनमें से एक युवती का मोबाइल नंबर नहीं मिलने और पते की जानकारी नहीं होने पर लिसाड़ी गेट थाने को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन से लौटी युवती के दो संपर्क वाले भी पॉजिटिव
मेरठ। ब्रिटेन से आई मानसरोवर गार्डन निवासी युवती के संपर्क वाले दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, ब्रिटेन से आए चार अन्य लोगों की भी रविवार को जांच कराई गई, उनकी एंटीजन रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनका सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
अब तक कुल 88 लोग विदेश से आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति का अभी पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल नंबर और पता भी सही नहीं पाया गया है। 37 लोगों की जांच हो चुकी है, जिनमें चार पॉजिटिव हैं। 29 की रिपोर्ट निगेटिव है। 4 की रिपोर्ट का इंतजार है। बाकी 51 लोगों को यहां आए हुए 28 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, जिस कारण उनकी जांच नहीं कराई गई है। उनकी भी निगरानी की जा रही है।
आज आ सकती है जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट
जीनोम सीक्वेंसिंग यानी वायरस में बदलाव की जांच की रिपोर्ट दिल्ली के रिसर्च सेंटर से सोमवार को आ सकती है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि लल्लापुरा के संत विहार मोहल्ला निवासी दंपती और उनकी बच्ची की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। मानसरोवर गार्डन की युवती के सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार-बुधवार को आ सकती है। इसके बाद ही पता चलेगा कि ये लोग वायरस में हुए बदलाव से संक्रमित हुए हैं या फिर पुराने वायरस से ही पीड़ित हैं।

कोरोना के 66 नए मरीज़ मिले
रविवार को 66 नए मरीज़ मिले हैं। नए मरीज़ पांडव नगर, प्रभात नगर, नगला बट्टू, कंकरखेड़ा, जय भीम नगर, गंगा नगर, अशोक नगर, कमला नगर और सरधना के रहने वाले हैं। इस बीच 77 लोगों की छुट्टी हुई है। अब मरीजों की कुल संख्या 20538 हो गई है। जिले में सक्रिय केस 1150 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed