{"_id":"5ec791b98ebc3e904d588fdf","slug":"police-has-four-fake-journalist-sent-to-jail-after-arrested-in-muzaffarnagar-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरोह का पर्दाफाश: चार फर्जी कार्ड बनाने वालों को किया गया गिरफ्तार, 2100 रुपये में करते थे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरोह का पर्दाफाश: चार फर्जी कार्ड बनाने वालों को किया गया गिरफ्तार, 2100 रुपये में करते थे तैयार
Fri, 22 May 2020 02:18 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 May 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
फर्जी पत्रकारों को भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चार फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने में शुक्रवार दोपहर को एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से दिल्ली क्राइम एंड भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के नाम से एक आई कार्ड बरामद किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने खुद को तीसरी कक्षा पास बताते हुए 2100 रुपये देकर लॉकडाउन में घूमने के लिए कार्ड बनवाए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि उक्त युवक को सत्येंद्र सैनी निवासी गांधीनगर द्वारा 2100 रुपये लेकर यह कार्ड बना कर दिया गया था। इसके बाद सत्येंद्र सैनी को गिरफ्तार किया गया तो उसने अपने गिरोह के तीन अन्य लोगों के नाम भी बताए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रभान निवासी गांव जट मुझेड़ा, सुरेंद्र निवासी गांधीनगर, प्रवेश कुमार निवासी अमित विहार शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4.0 में छूट से बड़ी राहत, पश्चिमी यूपी के जिलों में कहां क्या बदलाव, इन तस्वीरों के साथ जानें
वहीं कथित इन दिल्ली क्राइम एंड भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के संपादक प्रेम नारायण निवासी मोती नगर दिल्ली को भी मुकदमे में नामजद करते हुए वांछित किया गया है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी संपादक से पूछताछ करने के लिए जल्द ही एक टीम दिल्ली भेजी जाएगी। आरोपी अब तक जनपद में 260 लोगों से 2100 रुपये लेकर फर्जी कार्ड जारी कर चुके हैं, जिन्हें चिन्हित किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/