फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन 4.0 में छूट से बड़ी राहत, जानें- पश्चिमी यूपी के जिलों में कहां क्या बदलाव, बाजारों में उमड़ी भीड़, तस्वीरें

Fri, 22 May 2020 01:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 May 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Uttar Pradesh Lockdown 4 Latest News Update Today, More shop open in all district of Western UP in lockdown at today
लॉकडाउन में छूट - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन 4.0 के चलते पश्चिमी यूपी के जिलों में शुक्रवार को शहरों की तस्वीरें अलग ही नजर आईं। पश्चिमी यूपी के मेरठ और सहारनपुर अभी रेड जोन में हैं। इसके अलावा बाकी सभी जिले ऑरेंज जोन आ गए हैं। आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं कि लॉकडाउन-4 में छूट के चलते पश्चिमी यूपी के जिलों में शुक्रवार का दिन कैसा रहा-

Meerut, Uttar Pradesh Lockdown 4 Latest News Update Today, More shop open in all district of Western UP in lockdown at today
बाजार में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन 4.0 में भी राहत नहीं मिलेगी। वहीं शुक्रवार को शहर में लोगों का अधिक आवागमन रहा। यही हाल शहर के मुख्य बाजारों में भी देखने को मिला। बाजारों में लोगों की काफी भीड़ रही। 

ये इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित
समस्त नगर निगम (वार्ड 6, 10, 28, 31 को छोड़कर), कैंट बोर्ड, कस्बा सिवाल खास, गांव नारंगपुर, गांव पूठा (थाना टीपीनगर), मोहल्ला कस्सावान, सरधना, गांव जलालपुर, हस्तिनापुर, नगर पंचायत बहसूमा, गांव पनवाड़ी, ब्लॉक दौराला, गांव अतराडा खरखौदा, गांव रोहटा, पुराना डाकखाना बड़ी मस्जिद के पास।

Meerut, Uttar Pradesh Lockdown 4 Latest News Update Today, More shop open in all district of Western UP in lockdown at today
सहारनपुर में मिठाई की दुकान खुलीं - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में लॉकडाउन-4 में शुक्रवार से अधिकतर कारोबार को पहले से ज्यादा छूट मिल सकेगी। पहले सुबह 9:00 बजे तक बाजार खुलने की इजाजत थी। फिर बाद में इसे बढ़ाकर 12 बजे तक कर दिया गया था। अधिक छूट के साथ अब अधिकतर कारोबार शाम 5:00 बजे तक किया जा सकेगा। यही नहीं मिठाई की दुकानों और ढाबों का संचालन भी कुछ शर्तों के साथ शुरू हो पाएगा। इससे दुकानदारों के साथ ही आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रशासन द्वारा बंदिशें कम करने के बाद शुक्रवार को शहर में कई प्रमुख प्रतिष्ठानों की दुकानें खोली गई। कुछ प्रतिष्ठानों पर मिठाइयों की बिक्री भी शुरू हुई। लेकिन ग्राहकों की संख्या कम ही रही। अधिकतर दुकानदारों का कहना है कि जिला प्रशासन ने शाम पांच बजे तक छूट देकर बड़ी राहत दी है।

उधर, जिले में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने और प्रवासी श्रमिकों के संक्रमित मिलने के बाद से पुलिस प्रशासन के अधिकारी चिंता में हैं। इसलिए बंदिशों में की छूट का हर दिन आंकलन किया जाएगा। वहीं, कुछ दुकानदारों ने रोस्टर को लेकर फिर से अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनकी और से रोस्टर में भी राहत देने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, Uttar Pradesh Lockdown 4 Latest News Update Today, More shop open in all district of Western UP in lockdown at today
बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को सुबह सात बजे से 11:00 बजे तक बाजार खुले। शहर में काफी आवाजाही रही। हालांकि दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम रही। कस्बों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। प्रवासी श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी रहा। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

विज्ञापन
Meerut, Uttar Pradesh Lockdown 4 Latest News Update Today, More shop open in all district of Western UP in lockdown at today
बागपत में बाजार खुले - फोटो : अमर उजाला

बागपत में प्रशासन के शेड्यूल जारी करने के बाद शहरी क्षेत्र में दुकानें खुलनी शुरू हो गई है। सुबह से ही व्यापारी अपने दुकानों पर पहुंच गए थे। प्रशासन ने दोपहर 12 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति दी है। रमजान माह के आखिरी जुमे को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही। हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed