{"_id":"6026e1848ebc3ee96f777ffc","slug":"police-hands-empty-in-rajendra-murder-case-of-makhdumpur-mawana-news-mrt525079159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: राजेंद्र हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली, खौफनाक तरीके से उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: राजेंद्र हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली, खौफनाक तरीके से उतारा था मौत के घाट
Sat, 13 Feb 2021 10:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मवाना में मखदूमपुर निवासी राजेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस न तो हत्या के कारणों का पता लगा पा रही है और न ही नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है।
विज्ञापन
मखदूमपुर निवासी राजेंद्र का शव गुरुवार को गांव नासरपुर के जंगल में ईंख के खेत में पड़ा मिला था। राजेंद्र बुधवार को ठेकेदार से पैसे लेने के लिए कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। राजेंद्र की हत्या निर्ममता पूर्वक की गई थी। उसके पायजामे से ही हाथ-पैर बांधने के बाद पायजामे के नाड़े से गले में फांसी लगा रखी थी और मुंह पर टेप चिपका रखी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक की पहली पत्नी के भतीजे पर लगाया था। तहरीर में राजेंद्र की हत्या किए जाने का शक भतीजे रूप सिंह पुत्र रणवीर, जोगेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी नासरपुर और उसके दो अज्ञात साथियों पर है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक हाथ नहीं लग सका है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: पूर्व प्रधान के भतीजे की गर्दन काटकर हत्या, लहूलुहान हालत में पड़ी मिली लाश, तस्वीरें
बिना कार्रवाई छोड़ दिया था
बताया जा रहा है कि राजेंद्र की हत्या में नामजद आरोपी के खिलाफ एक सप्ताह पहले भी एक अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस आरोपी को उठाकर ले गई थी, लेकिन एक नेता के दबाव में उसे बिना कार्रवाई छोड़ दिया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/