फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police force deployed after murder in Badhla Kaithwada

बढ़ला कैथवाड़ा में हत्या के बाद पुलिस बल तैनात

Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police force deployed after murder in Badhla Kaithwada
मेरठ/माछरा। मुंडाली थाना अंतर्गत गांव बढ़ला कैथवाड़ा में मृतक कौशिंद्र की हत्या के बाद मंगलवार को उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। शांति व्यवस्था बनाने के लिए गांव में अभी पुलिस तैनात है। दूल्हे के पिता राजेश को पुलिस ने अभी हिरासत में ले रखा है। पूछताछ के लिए अन्य परिजनों को भी थाने में बैठाया गया है। मुख्य हत्यारोपी संदीप समेत अन्य नामजद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रविवार रात को राजेश के बेटे शिवम की घुड़चढ़ी हो रही थी। कौशिंद्र के मकान के सामने घुड़चढ़ी में शामिल कुछ युवक अश्लील डांस करने लगे, जिसका कौशिंद्र और उसके बड़े भाई हंसराज ने विरोध किया। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी में दूल्हे पक्ष के लोगों ने सीने में चाकू मारकर कौशिंद्र की हत्या कर दी थी। मंगलवार को भी गांव में तनावपूर्ण स्थिति रही। मृतक के घर पर रिश्तेदारों का सांत्वना देने का तांता लगा है। मृतक की पत्नी पूजा औ मां मधु का रोकर बुरा हाल है, उनकी आंखों के आंसू सूख नहीं पाए हैं। पत्नी पूजा कह रही है कि मेरे पति ने इनका क्या बिगाड़ा था, जो बिना वजह हत्या कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई हंसराज ने दूल्हे के पिता राजेश के अलावा संदीप, प्रदीप, मुकेश, किरनपाल और निर्भय के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दूल्हे का पिता राजेश पुलिस हिरासत में है। अन्य परिजनों को भी पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। नामजद हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। गांव में शांति है, एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शिवम बिना परिजनों के शादी कर दुल्हन लेकर आया
बढ़ला कैथवाड़ा में रविवार को शिवम की शादी के लिए घुड़चढ़ी के दौरान कौशिंद्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। सोमवार शाम को शिवम की बरात ढहाना गांव हापुड जनपद में जानी थी, परंतु कौशिंद्र की हत्या हो जाने पर गांव से कोई भी बराती बरात में नहीं गया। शिवम के पिता राजेश को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया था। बाकी परिजन नामजद होने के बाद गांव छोड़कर भाग गए थे। सोमवार देर शाम को शिवम बिना परिजनों के मामा सहित चंद रिश्तेदारों के साथ बरात लेकर ढहाना गांव गया। वहां से मंगलवार सुबह दुल्हन लेकर गांव में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed