{"_id":"58ac95c44f1c1b0f23b23238","slug":"police-fail-n-crime-controll-said-vajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने पर हंगामा, भाजपाइयों ने घेरा थाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने पर हंगामा, भाजपाइयों ने घेरा थाना
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया। भाजपाइयों ने ब्रह्मपुरी में व्यापारी के बेटे की हत्या समेत कई आपराधिक वारदात का खुलासा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस क्राइम कंट्रोल करने में फेल हो रही है। शहर में रोजाना हत्या, लूट और छेड़छाड़ की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। विधायक ने अन सुलझी वारदातों की सूची एसएसपी को सौंपी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस फोर्स चुनाव कराने के लिए बाहरी जिलों में गई है। एक सप्ताह में फोर्स वापस आ जाएगी। अनसुलझी सभी वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा। इस दौरान सुरेश जैन रितुराज, गिरिश मोहन गुप्ता, विवेक वाजपेयी, नरेंद्र उपाध्याय, दीपक शर्मा, मनोज गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वाले पर केस
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एसएसपी को मोबाइल पर एक मैसेज दिखाया। एक पत्रकार ने पीआरओ के व्हाहट्स एप ग्रुप में वीडियो पोस्ट की है। इसमें एक युवक गोहत्या करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। एसएसपी के आदेश पर आरोपी पत्रकार हरिओम के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने घेरा गंगानगर थाना
क्षेत्र में गाय चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ने के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने घटनाएं बढ़ने के लिए पुलिस को जिम्मेदार बताया। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। मौके पर जमकर हंगामा भी हुआ। गंगानगर थाने पहुंचे गंगानगर-पटेलनगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसओ असलम और एसएसआई राजेंद्र सिंह से गाय चोरी की घटना बढ़ने की शिकायत की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि दस दिन के अंतराल में 4 गाय चोरी हो चुकीं हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती है। एसओ असलम ने कहा कि चुनाव की वजह से फोर्स कम है, इस कारण समस्या हो रही है। कार्यकर्ताओं ने पुरानी घटनाएं उठाईं तो एसओ असलम और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई। सरस्वती शिशु मंदिर के पास खेलने वाले युवकों पर प्रधानाचार्य ने अभद्रता करने का आरोप लगाया। प्रधानाचार्य योगेश त्यागी ने कहा कि तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। विहिप से सुदर्शन चक्र महाराज, केपी सिंह, संजीव शर्मा, राजकुमार शर्मा, मोनू वशिष्ठ, आनंद, किम थापा, अजीत वाल्मीकि, संजय शर्मा, अशोक उपाध्याय, मयंक जोशी, अमित शर्मा, शंभू, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मारपीट कर नकदी छीनी
गंगानगर। सलारपुर गांव में सोमवार रात अब्दुल्लापुर निवासी फरीद और शाहआलम पुत्र जावेद की गांव के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और नकदी छिनने की तहरीर दी थी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।