फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police exposed the murder mistry of husband killed his Wife to marry sister-in-law

यूपी : साली से शादी करने के लिए मौत के घाट उतार दी पत्नी, पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 23 Jul 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 23 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
police exposed the murder mistry of husband killed his Wife to marry sister-in-law
पत्नी की हत्या - फोटो : social media
मेरठ के मुजफ्फरनगर में बृहस्पतिवार को हुई विवाहिता सपना की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति ने अपनी साली से प्रेम संबंधों के कारण पत्नि की हत्या कर डाली। आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में हैं और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन

खतौली थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में बृहस्पतिवार को हुई विवाहिता सपना की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया।  पुलिस के मुताबिक मृत महिला के पति ने ही साली से संबंधों के चलते  पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुताबिक आरोपी पत्नी की हत्या करके अपनी साली से शादी करना चाहता था।

चुन्नी से गला घोंटकर की थी हत्या

बुढ़ाना के सीओ हरिराम यादव ने सपना हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह रतनपुरी क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में 26 वर्षीय विवाहिता सपना की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी। सीओ ने कहा कि मृत महिला सपना के पति अरुण कुमार का अपनी साली से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोपी आरोपी पति के अनुसार उसकी पत्नी के भी उसके गांव में ही किसी अन्य युवक से अनैतिक संबंध थे। इस बात को लेकर दोनों में काफी मनमुटाव चल रहा था। अक्सर इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। 

पुलिस के मुताबिक घटना की रात करीब एक बजे अरुण कुमार ने घर की दूसरी मंजिल पर जाकर पहले अपनी पत्नी से पानी मांगा। उसके बाद दोनों में इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। उसने अपनी ने पत्नी सपना के साथ मारपीट की। उसने सोचा कि पत्नी की हत्या करके वह अपनी साली से शादी कर लेगा। इसी बात को लेकर उसने उसकी चुन्नी से ही गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने के लिए रचा नाटक

आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के मकसद से मृतका के कान से कुंडल भी खींच डाले, ताकि पुलिस को लूटपाट के कारण हत्या होना प्रतीत हो। हत्या को अंजाम देकर आरोपी पति रात में ही रामपुर कांटे पर पहुंचा और वहां से ट्रक में बैठकर खतौली से दिल्ली चला गया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फोन से पत्नी की मौत की सूचना दी, तब जाकर सुबह वह अपने गांव में वापस आ गया।

सीओ ने बताया कि आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। विदित हो इस मामले में मृतका के भाई पंकज कुमार ने पति अरुण कुमार, ससुर चंद्रप्रकाश, सास आशा, देवर अतुल कुमार के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज मांगने पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed