फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police cut challans of vehicles and used sticks in lockdown

लॉक डाउन में वाहनों के चालान, तो कहीं पड़े डंडे

Mon, 27 Jul 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police cut challans of vehicles and used sticks in lockdown
मेरठ। लॉकडाउन के चलते पुलिस ने रविवार सुबह से ही सख्ती बरती। उसने बिना बेमकसद सड़क पर निकले लोगों के वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, शहर में कई स्थानों पर लाठियां चलाईं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शनिवार एवं रविवार को लॉकडाउन है। इस दौरान महज इमरजेंसी सेवाओं के लिए छूट है। रविवार सुबह डीएम अनिल ढींगरा एवं एसएसपी अजय साहनी ने पुलिस तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट को लॉकडाउन का पालन कराने का आदेश दिया। इस पर पुलिस ने शहर एवं देहात में 82 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने हिदायत दी कि बिना वजह घूमने वाले लोगों के वाहनों का चालान काटकर शमन शुल्क वसूलें। मवाना रोड पर रजपुरा पुलिस चौकी और गंगानगर थाने के सामने पुलिस वाहन चालकों को लौटा रही थी। कमिश्नर आवास चौराहे पर टीआई वाहनों के चालान काट रहे थे। बेगमपुल और जीरो माइल पर सन्नाटा पसरा था। वहीं, सोतीगंज में कुछ लोगों की आवाजाही थी। हालांकि सदर बाजार पुलिस ने गश्त कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। पुलिस ने जली कोठी चौराहे पर बिना वजह घूमने पर लाठियां चलाईं। खैरनगर में दवा की दुकानें खुली होने से भीड़ रही। हापुड़ अड्डा चौराहे पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और पुलिस ने चालान काटे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि रविवार को सुबह से शाम तक 670 वाहनों के चालान काटे। वहीं, 48 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed