फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police constable suicide after murder his pregnant wife Baghpat

रिश्तों का कत्ल: गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर फांसी के फंदे पर झूला यूपी पुलिस का सिपाही 

Mon, 11 Mar 2019 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Mar 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
police constable suicide after murder his pregnant wife Baghpat
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में यूपी पुलिस के सिपाही ने अपनी पत्नी की पीट पीटकर हत्या के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। सिपाही के दिल और दिमाग पर मौत इस कदर हावी थी कि उसे अपनी कांस्टेबल पत्नी के गर्भ में पल रहे शिशु का भी खयाल नहीं आया और उसने एक साथ दो हत्याएं कर डालीं।
विज्ञापन


यही नहीं उसने मृत पत्नी के बगल में बैठकर पहले सुसाइड नोट लिखा और फिर पत्नी के ही दुप्पटे से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते पुलिस लाइन में सिपाही ने गर्भवती पत्नी महिला सिपाही की बिजली की वायर से गला घोंटकर और पीट- पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद सिपाही ने खुद भी पंखे पर लटककर जान दे दी। सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार महिला सिपाही के जीजा और मौसा-मौसी को बताया गया है। सीओ ओमपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा जांच बैठा दी गई है।

सहारनपुर के न्यू गोपाल नगर निवासी महिला सिपाही ज्योति रूहेला पुत्री स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार वर्तमान समय में बागपत की आरटीआई सेल में तैनात थी। उसका पति सिपाही वीरेंद्र रूहेला पुत्र राजाराम, गांव भावा रसूलपुर थाना शेरगढ़ जिला बरेली वर्तमान समय में लखनऊ के थाने काकोरी में तैनात था।

दंपति पुलिस लाइन बागपत की तीसरे फ्लोर पर रह रहे थे। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि आरआई को सूचना मिली, इसके बाद करीब आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। बेड के बगल में महिला सिपाही की लाश पड़ी मिली, उसके गले में पानी गर्म करने की रॉड की वायर था। इसके अलावा कई जगह पीटे जाने के निशान मिले हैं। बगल में ही पंखे पर सिपाही वीरेंद्र का शव लटका मिला। 

दोनों के शव उतरवाकर परिजनों को सूचना दी गई और प्रकरण की छानबीन की जा रही है। महिला सिपाही के हाथ पीछे की तरफ बंधे हैं। सीओ ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है, इसमें वीरेंद्र ने मौत की वजह अपनी पत्नी के जीजा और मौसा-मौसी को बताया है। इसकी जांच की जा रही है। पिछले वर्ष नवंबर में ही दोनों की शादी हुई।
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
ज्योति की मौसी कविता देर रात बागपत पहुंच गई। उसने बताया कि ज्योति ने दहेज रहित विवाह किया, लेकिन शादी के बाद से ही वीरेंद्र उस पर पांच लाख रुपये का दबाव बना रहा था। यह भी आरोप लगाया कि वह लखनऊ से सीधे सहारनपुर जाता था, इसके बाद ज्योति को बागपत से सहारनपुर बुलाया। फिर दोनों बागपत आते थे। रविवार को वह लखनऊ से सीधे बागपत पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed