फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police computer operator

पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर का ऑनलाइन पेपर आउट

Fri, 20 May 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
police computer operator
गंगानगर में आईआईएमटी कॉलेज के बाहर पकड़ी गयी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर का ऑनलाइन पेपर बृहस्पतिवार को आउट हो गया। मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे और स्कूल के बाहर कार में बैठे उनके साथी सवालों के जवाब लैपटॉप से ऑनलाइन भेज रहे थे। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने कार में मौजूद दो युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए लैपटॉप कब्जे में ले लिया। आरोपियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ।
विज्ञापन

पेपर आउट कराने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड विक्रांत राणा निवासी बागपत बताया गया। मेरठ में पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर की ऑनलाइन परीक्षा 3833 अभ्यर्थियों ने दी। मवाना रोड स्थित चार स्कूलों में पांच सेंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से 12 बजे की पहली शिफ्ट के पेपर में 1918 अभ्यर्थी और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे की शिफ्ट में 1915 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह की पारी में क्राइम ब्रांच और साइबर सेल को जब पेपर आउट होने की सूचना मिली तो मवाना रोड स्थित जेपी स्कूल के सामने से कार में सवार दो युवती और दो युवक दबोच लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हो रहा था गोरखधंधा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस गिरोह के सरगना विक्रांत ने वाट्स एप ग्रुप बनाया हुआ है। पेपर आउट कराने के लिए उसने प्रत्येक अभ्यर्थी से एक लाख रुपये लिया और केवल इन्हीं अभ्यर्थियों को इस ग्रुप से जोड़ रखा था। एग्जाम सेंटर में बैठे अभ्यर्थी के सामने जैसे ही कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑनलाइन सवाल आता था तो वह उसका मोबाइल फोन से फोटो खींचकर कार में बैठे युवकों को भेज देते थे। वे युवक लैपटॉप पर नेट से उस सवाल का जवाब सर्च कर उसे सीधे विक्रांत को भेज रहे थे। विक्रांत सही जवाब को ग्रुप में भेज रहा था।

जड़ें तलाश रही पुलिस
आरोपियों ने पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि विक्रांत यूपी में ऑनलाइन होने वाली अधिकांश परीक्षाओं के पेपर आउट कराता है। उसका बड़ा नेटवर्क है। इस गिरोह की जडे़ं कितनी गहरी हैं, इसकी जांच में पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल बृहस्पतिवार दिन भर जुटी रहीं।
पुलिस ने शक के आधार पर शाम की पारी में परीक्षा देने वाले दो अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया। सीओ क्राइम बीएस वीर कुमार ने बताया कि जिस तरह से यह गोरखधंधा चल रहा था, उससे साफ है कि विक्रांत के साथ इस सेंटर के अलावा भी कई अभ्यर्थी जुड़े थे।

आरोपियों से बरामद लैपटॉप और मोबाइल फोन कब्जे में लिए गए हैं। जिनकी साइबर सेल जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ गंगानगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
ये हुए गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार मौके से अर्पित और अनुज निवासी गांव छुर सरधना के अलावा प्रियंका और पूजा निवासी कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। विक्रांत की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed