फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested two workers of Bhim Army in case of damaged of Ambedkar statue at Saharanpur

आंबेडकर प्रतिमा खंडित मामला: भीम आर्मी के दो कार्यकर्ता दबोचे, साजिश रचने वाले जल्द होंगे गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2019 07:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Sep 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two workers of Bhim Army in case of damaged of Ambedkar statue at Saharanpur
आंबेडकर प्रतिमा खंडित प्रकरण, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के घुन्ना में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को भीम आर्मी का कार्यकर्ता बताया हैं, जबकि भीम आर्मी के जिला प्रभारी ने इससे इंकार किया है। मामले में अब तक पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुन्ना में गत दस सितंबर को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के चलते बवाल हुआ था। घुन्ना के साथ ही गांव नाजिरपुरा में भी बवाल किया गया था। उसमें 104 आरोपी नामजद और करीब 600 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सलेमपुर भूखड़ी मोड़ बेहट रोड से घुन्ना बवाल के नामजद दो आरोपियों कुलदीप और नीलकमल उर्फ लालू निवासी ग्राम घुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी भीम आर्मी के कार्यकर्ता हैं। घुन्ना बवाल के मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बवाल की 12 तस्वीरें... फिर जलने से बचा सहारनपुर, पुलिस पर जमकर पथराव, सीओ समेत कई घायल

भीम आर्मी कार्यकर्ता होने पर बना सस्पेंस 

मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी कुलदीप और नीलकमल उर्फ लालू को देहात पुलिस ने भीम आर्मी कार्यकर्ता बताया हैं। देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुद को भीम आर्मी का कार्यकर्ता बताया है। जबकि भीम आर्मी के जिला प्रभारी प्रवीण गौतम का कहना है कि कुलदीप एवं लालू भीम आर्मी कार्यकर्ता नहीं हैं। प्रवीण का कहना है कि वह इन दोनों को जानते भी नहीं हैं। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा गिराने पर भारी आक्रोश, गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

प्रतिमा तोड़ने वालों का लगा पता, जल्द होगी गिरफ्तारी 

गांव घुन्ना में डाक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के नाम पुलिस को मालूम चल गए हैं। बवाल करने वालों की अब तक गिरफ्तारी और आरोपियों से हुई पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर पांच आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिन्होंने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की साजिश रची थी। हालांकि अभी पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है, बल्कि पुख्ता सबूत जुटा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed