फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus in village Saikheda of Meerut after demolition of Bhim Rao Ambedkar's statue

मेरठ: भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा गिराने पर भारी आक्रोश, गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Fri, 06 Sep 2019 01:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Sep 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in village Saikheda of Meerut after demolition of Bhim Rao Ambedkar's statue
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले में इंचौली थानाक्षेत्र के सिखेड़ा गांव में शरारती तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा गिराने पर गुरुवार को हंगामा हो गया। एसडीएम और सीओ ने प्रतिमा को पहले की तरह स्थापित कराकर माहौल संभाला। लोगों ने अज्ञात युवकों पर प्रतिमा गिराने की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया तो गांव में जातीय तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


सिखेड़ा गांव में जय जवान जूनियर हाई स्कूल के पास खाली जमीन पर करीब दो दशक पहले से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। गुरुवार को गांव के कुछ लोगों ने देखा कि प्रतिमा गिरी हुई है। जिसके बाद अनुसूचित जाति के 100-150 लोग मौके पर एकत्र हो गये और हंगामा कर नारेबाजी कर दी। जिसके बाद गांव में दूसरी बिरादरी के लोग भी जगह जगह एकत्र हो गये। सूचना पर सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया गंगानगर और इंचौली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान अनुसूचित जाति के लोगों ने सीओ से कहा कि गांव का माहौल पहले भी कई बार खराब हो चुका है। जातीय तनाव के बाद कई बार यहां पुलिस और पीएसी तैनात रही। इस दौरान जिन्होंने प्रतिमा को गिराया है। ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कड़ी कार्रवाई की जाए और पुलिस नई प्रतिमा लगवाए। एसडीएम सदर सुनीता सिंह भी मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। कुछ लोगों ने बताया कि बुधवार रात करीब एक दर्जन युवक ऑटो में आए थे, जिन्होंने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए प्रतिमा को गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने को लेकर हंगामा, गांव में पीएसी तैनात 

राज मिस्त्री लेकर पहुंचे एसओ
एसओ इंचौली वरुण शर्मा राज मिस्त्री को लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने ग्रामीणों की सहमति से प्रतिमा स्थापित कराई। इस दौरान नई प्रतिमा को लेकर डीएम से भी मिलने की बात कही है। एसओ ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दौरान रोहित, जितेंद्र, राहुल, तेजवीर, महेश, चेतन जाटव, श्रवण, धर्मपाल आदि मौजूद रहे। बता दें कि सिखेड़ा गांव में पिछले आठ वर्षों में चार बार डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जातीय तनाव हो चुका है। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गुस्साए ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

गंदगी देखकर भड़कीं एसडीएम 
हंगामे की सूचना पर गांव में पहुंचीं एसडीएम सदर से ग्रामीणों ने गांव में सफाई न होने की शिकायत की। शिवनाथ, नीरज, मोहित, पारुल, मोनी, लकी, सुभाष, मोनू, आनंद, मुकेश, चमन आदि ने कहा कि नालियों व तालाबों के अटे होने के कारण घर के बाहर सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। गंदगी की वजह से लोगों के पैरों में बीमारी होना शुरू हो गई हैं। गंदगी के चलते गाड़ी से न उतर पाने पर एसडीएम ने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed