यूपी के मेरठ में स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी: छात्रा से गुंडागर्दी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को किया गिरफ्तार
एसएसपी के निर्देश पर किठौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। छात्रा के बयान कोर्ट में दर्ज कराने की बात कही है। पीड़ित छात्रा को अनुसूचित जाति का बताया जा रहा है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि इन दरिंदों से घिरी यह बालिका उनसे छोड़ देने की गुहार लगाती है। मदद के लिए चीखती है, लेकिन स्कूल ड्रेस पहने बेहद मासूम सी दिख रही इस बच्ची का इन वहशी युवकों पर कोई असर नहीं होता है। छात्रा भाग न जाए, इसलिये दो-दो वहशी युवक उसका एक हाथ पकड़ कर मरोड़ते हैं और एक बदमाश उसके पैर के पंजे को बेदर्दी से अपने एक पैर से दबा कर रखता है।
मुख्य आरोपी की समेत दो गिरफ्तार
सीओ किठौर आलोक सिंह के अनुसार छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी की पहचान गोल्डी पुत्र यशपाल निवासी किठौर के रूप में हुई। आरोपी गोल्डी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। शनिवार सुबह पुलिस ने उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।
यहां बड़ा सवाल यह है कि ये मामला स्कूल का है और बड़ा सवाल यह है कि यदि स्कूल परिसर में मनचले इस कदर बेखौफ हैं तो फिर बाकी जगहों का हाल क्या होगा। आखिर कैसे बेटियों स्कूल में पढ़ने जाएंगी। एंटी रोमियो स्क्वायड मनचलों पर शिकंजा कसने की तमाम दावे करे लेकिन हकीकत तो कुछ और ही है। हाल ही में सरधना क्षेत्र में भी मनचलों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जला दिया था।
शुक्रवार को वायरल हुई वीडियो में मनचलों द्वारा की गई दुस्साहसिक वारदात ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। इस वीडियो में आरोपी तीन युवक छात्रा से बदसलूकी खींचातानी और जबरदस्ती कर रहे हैं। वहीं एक युवक इस पूरे प्रकरण की वीडियो बनाता रहा। छात्रा आरोपियों के चंगुल से निकलने के लिए छटपटाती रही लेकिन दरिंदों ने उसके जहां हाथ बुरी तरह पकड़े रखे। वहीं दूसरा आरोपी उसके साथ गलत व्यवहार करते रहा।