फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrested an Accused for scam Four and a half crores in UP housing development in meerut

यूपी: आवास-विकास परिषद के भूखण्डों में साढ़े चार करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 12 Sep 2019 04:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Sep 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
police arrested an Accused for scam Four and a half crores in UP housing development in meerut
ठगी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में पुलिस ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद मेरठ की साढ़े चार करोड़ की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर आवास विकास के भूखण्डों का फर्जी बैनामा कराने, दुकाने बेचने व करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना नौचन्दी क्षेत्र में पुलिस ने पंकज गुप्ता पुत्र महेंद्र कुमार गुप्ता निवासी एच-300 शास्त्री नगर को उत्तर प्रदेश आवास एवम विकास परिषद मेरठ की साढ़े चार करोड़ की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना नौचंदी पर आवास विकास परिषद द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ एनकाउंटर, फिर भी अपराधी बेलगाम, मेरठ में अब तक 14 बदमाश ढेर, 200 के पैरों में गोली लगी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पंकज गुप्ता द्वारा आवास विकास के भूखण्डों का फर्जी बैनामा व एग्रीमेंट कर जनता तथा आवास विकास परिषद से करीब साढ़े चार करोड़ का घोटाला किया है।

बताया गया कि आरोपी जागृति विहार में आवास विकास से भूखंड लेकर पैसा जमा नहीं किया। उस पर 1 करोड़ 90 लाख के करीब परिषद का बकाया है। इस संबंध में आरसी जारी हो चुकी है। वह बकाया जमा न करने के अलावा आवास विकास की प्रोपर्टी की फर्जी रजिस्ट्री कराकर दुकानें भी बेच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed