फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police arrested a man in romour of kidnap of child

अफवाह फैलाने पर पुलिस ने एक युवक को जेल भेजा

Tue, 27 Aug 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
police arrested a man in romour of kidnap of child
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने का आरोपी। - फोटो : SARDANA
बच्चा चोरी की झूठी सूचना फैलाने पर जेल भेजा
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव जानी कलां में रविवार को बच्चा चोर की अफवाह फैलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार समझाबुझाकर भीड़ को शांत किया। पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में एक युवक का शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर चालान किया। एसडीएम ने आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गांव जानी कलां में रविवार रात कुछ युवक ने गांव के पूठरी गांव वाले रास्तें पर चार बदमाशों द्वारा एक बच्चें का अपहरण किये जाने की झूठी सूचना गांव में फैैला दी। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गये। किसी ने इस झूठी सूचना की पुलिस को भी सूचना दे दी। ग्रामीण पुलिस के सामने हंगामा कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर जंगल में छानबीन की। पुलिस ने गांव में किसी का बच्चा गुम होने के बारें में जानकारी ली। लेकिन जानी कलां या इसके आसपास भी किसी गांव से बच्चे के गुम होने की जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मौके से गांव के जाहिद पुत्र युनूस को हिरासत में लिया। जिसका पुलिस ने सोमवार को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक जाहिद ने ही झूठी सूचना गांव में फैलाई। एसडीएम ने आरोपी जाहिद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed