{"_id":"5d00b917bdec220752497bcf","slug":"police-arrested-a-fake-je-who-extorting-money-from-people-by-calling-himself-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खुद को मंत्री बताकर लोगों को ठगता था फर्जी जेई, मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खुद को मंत्री बताकर लोगों को ठगता था फर्जी जेई, मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 12 Jun 2019 02:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार जेई
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस ने गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर खुद को मंत्री बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक शख्स को किठौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कई लोगों से अवैध रूप से पैसे हड़पने का आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह एक फर्जी मंत्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जावेद खुद को मंत्री बताकर लोगों से अवैध रूप से पैसे ऐंठता था। उसके पास एक लाल बत्ती लगी गाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन
उसके साथ ठगी करने के मामले में एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि आरोपी ने खुद की मंत्रिमंडल में अच्छी पैठ होने की बात कहकर किठौर क्षेत्र में कई लोगों से ठगी की हुई है।
विज्ञापन