{"_id":"5fe78cf98ebc3e3e7f066731","slug":"police-administration-ban-on-new-year-celebration-meerut-news-mrt517574760","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न में पुलिस की रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न में पुलिस की रोक
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना संक्रमण के चलते नए साल के जश्न पर इस बार पुलिस ज्यादा सतर्क रहेगी। 31 दिसंबर की रात को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अभी तक पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई भी अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोरोना की गाइडलाइन के तहत होटल या अन्य स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन होगा, लेकिन बिना अनुमति कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे।
कंकरखेड़ा, परतापुर, हाईवे, दिल्ली रोड, गढ़ रोड के अलावा शहर के होटलों में नए साल के जश्न को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की अनुमति के लिए आयोजकों को अभी अनुमति नहीं मिल रही है, जबकि चार दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में कई आयोजक सत्ताधारी नेताओं से सिफारिश लगवा रहे हैं। वहीं, पुलिस व प्रशासन की तरफ से अभी किसी भी होटल या अन्य स्थल के लिए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा रही है।
कार्यक्रमों की अनुमति देने के लिए पहले थाना पुलिस, उसके बाद सीओ, मजिस्ट्रेट व एडीएम सिटी के यहां से कार्यक्रम की अनुमति जारी होती है। लेकिन थाना पुलिस ने आयोजकों को यह कहकर अनुमति देने से मना करना शुरू कर दिया है कि कोरोना संक्रमण में इस बार कोई भी अनुमति नहीं दी जाएगी। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि होटल व अन्य स्थानों पर कोरोना के तहत जो गाइडलाइन है यदि आयोजक उनकी जिम्मेदारी लेंगे तो उसके बाद ही अनुमति पर विचार किया जाएगा। कार्यक्रमों में कोरोना की गाइडलाइन का पालन किया गया या नहीं इस पर पुलिस की नजर रहेगी।