फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poisonous liquor scandal: police sent to jail of a soldier in Muzaffarnagar

मुख्य आरोपी निकला सिपाही, गिरफ्तार कर भेजा जेल, कच्ची शराब पीने से हुई थी दो युवकों की मौत

Fri, 09 Aug 2019 12:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor scandal: police sent to jail of a soldier in Muzaffarnagar
आरोपी सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के कस्बा सिसौली में कच्ची शराब पीने से हुई दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी यूपी पुलिस के डायल-100 पर शामली जनपद में तैनात पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसी ने सिसौली निवासी रिश्तेदार को शराब उपलब्ध कराई थी, जिसे पीने से दो युवकों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


भौराकलां थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी ब्रजेश, नीरज व नरेंद्र ने शनिवार को कस्बा निवासी सोनू पुत्र यशपाल के यहां मजदूरी की थी। सोनू ने शाम के समय तीनों को दावत के लिए शराब की बोतल दी थी, जिसे पीकर तीनों की हालत बिगड़ गई थी। तीनों युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान ब्रजेश व नीरज की मौत हो गई थी। ब्रजेश के भतीजे नितिन ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। 
विज्ञापन


दो युवकों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता व शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शवों का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। बाद में बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व पूर्व मंत्री योगराज सिंह समेत अन्य जनप्रतिधियों के समक्ष एसडीएम बुढ़ाना दीपक कुमार द्वारा पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता व पीएम आवास दिलाने का आश्वासन मिलने पर शवों का अंतिम संस्कार किया गया था। मामले में पुलिस ने तीनों युवकों को दावत में शराब की बोतल देने वाले सोनू निवासी सिसौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ विरेंद्र कसाना ने बताया कि सोनू ने पूछताछ में अपने बहनोई यूपी पुलिस के सिपाही हरेंद्र निवासी गांव खरड़ से उक्त शराब की बोतल लाने की जानकारी दी थी। इस पर हरेंद्र को बुधवार देर रात गांव मुंडभर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे जेल भेज दिया गया है।

डायल-100 पर जनपद शामली में तैनात है हरेंद्र
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी हरेंद्र यूपी पुलिस का सिपाही है, जो वर्तमान में शामली जनपद में डायल-100 पर तैनात है। पूछताछ में हरेंद्र ने उक्त शराब की बोतल करीब एक साल पूर्व भाज्जू से खरड़ लौटते समय रास्ते में मिलने की बात कही है, जिसे उसने रिश्तेदार सोनू को दे दी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed