फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poisonous liquor case: Congress state president Ajay Lallu met the victim families in Baghpat and Meerut

जहरीली शराब से मौत का मामला: बागपत और मेरठ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, सरकार पर बोला हमला

Fri, 18 Sep 2020 04:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Sep 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor case: Congress state president Ajay Lallu met the victim families in Baghpat and Meerut
पीड़ित परिवार से बात करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू शुक्रवार को बागपत के चमरावल गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से बागपत जिले में सात लोगों की मौत हो गई है, लेकिन सरकार और अधिकारी मामले को दबाने में लगे हुए हैं। पीड़ित परिवारों को अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। सरकार की नीति और नीयत में खोट है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा आम आदमी आज परेशानियों से जूझ रहा है। सरकार और प्रशासन की टीम लगाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस आम जनता के लिए संघर्ष करेगी और सच की आवाज को दबने नहीं देगी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि जहरीली शराब के खेल में बड़े- बड़े लोग शामिल हैं। पीड़ित परिवारों ने साफ तौर पर कहा है कि मौत जहरीली शराब से हुई है। इससे पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश के ही सहारनपुर में जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आ चुका है, मेरठ के गांव में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। लेकिन सरकार हर बार मामलों को दबाने का खेल करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जहरीली शराब से मौत का मामला: सपा नेता अतुल प्रधान समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गांव में की थी महापंचायत


इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू मेरठ के गांव मीरपुर जखेड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस अवैध शराब से मरे लोगों को न्याय दिलाने के लिए पद यात्रा करेगी।

बता दें कि बागपत में अब तक जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मेरठ के मीरपुर जखेड़ा में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed