फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: the sp leaders held big mitting, the poilce file fir in seven sp leaders and many others

जहरीली शराब से मौत का मामला: सपा नेता अतुल प्रधान समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गांव में की थी महापंचायत

Fri, 18 Sep 2020 11:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: the sp leaders held big mitting, the poilce file fir in seven sp leaders and many others
सपा नेता अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पुलिस ने सपा नेता अतुल प्रधान समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानीखुर्द थाना क्षेत्र के मीरपुर जखेड़ा गांव में एक सप्ताह पूर्व शराब पीने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सपा नेताओं ने महापंचायत की थी। 

विज्ञापन


गांव मीरपुर जखेड़ा में सात दिन पूर्व पवन, जगपाल और अमित की मौत शराब पीने से हो गई थी। पुलिस ने घटना के चार दिन बाद रिपोर्ट जगपाल के भाई राहुल की तहरीर पर जानी थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज की थी। बुधवार को सपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों को सरकार से 10-10 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर महापंचायत की थी। इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। गुरुवार को पुलिस ने महापंचायत में हिस्सा लेने वाले अतुल प्रधान निवासी मेरठ, जयराज निवासी मेरठ, शफीक अहमद निवासी धौलड़ी, मनोज कुराली निवासी कुराली, हरेंद्र, सत्यवीर, ईश्वर और राहुल निवासी मीरपुर जखेड़ा सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह के अनुसार रिपोर्ट महामारी आपदा में दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मृतक जगपाल के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट
मीरपुर जखेड़ा में शराब पीने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। तीनों के परिजनों को आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर सपा नेताओं ने बुधवार को गांव में महापंचायत की थी। गुरुवार को मृतक जगपाल के भाई राहुल की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता अतुल प्रधान और जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में राहुल ने आरोप लगाया कि सपा नेता उनके घर आए और उन्हें उकसाते हुए महापंचायत में आने और मार्ग जाम करने को कहा। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमन हत्याकांड में सामने आई ये बड़ी बात, बदमाशों ने पहले बनाया था प्लान, फिर दिया वारदात को अंजाम

जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने वाले राहुल ने बताया कि उसने ऐसी तहरीर नहीं दी है। उसे उसके नाम से दर्ज ऐसी रिपोर्ट की कोई जानकारी नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed