फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poisoned poison in prison for not giving divorce, hatched plot

तलाक न देने पर पति को जेल में खिला दिया ज़हर, जानिए कैसे जेल में जहर लेकर पहुंची

Thu, 06 Apr 2017 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Thu, 06 Apr 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Poisoned poison in prison for not giving divorce, hatched plot
पत्नी ने पति को जेल में खिलाया ज़हर

जिला कारागार में पिता की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी को पत्नी ने ज़हर दे दिया। बंदी की हालत बिगडऩे पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी समेत ससुराल पक्ष जिला कारागार से चुपचाप खिसक गए। पत्नी पति से तलाक लेना चाहती हैं। पति के तलाक नहीं देने पर पत्नी ने पति को जेल में जान से मारने की साजिश रची। 

विज्ञापन

Poisoned poison in prison for not giving divorce, hatched plot
पीड़ित युवक

नजीबाबाद के मोहल्ला जाफ्तागंज निवासी तसलीम (36) जिला कारागार में अपने पिता अलीहसन की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। दो साल पहले तसलीम ने अपने पिता को मौत के घाट उतारा था। छह माह पहले उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। तसलीम का आरोप है कि उसने पिछली मिलाई पर अपनी पत्नी रेशमा से गुप्त बीमारी की दवाई मंगाई थी। रविवार को पत्नी रेशमा, ससुर मुन्ना, साला नफीस व साढू सिराजू तसलीम से मिलाई करने जेल आए थे। पत्नी रेशमा हाथ में बंधी पट्टी के भीतर दवाई छिपाकर लाई थी। तसलीम ने बताया कि पत्नी रेशमा ने उसे एक तो पिसी हुई और दूसरा कैप्सूल की दवाई खिलाई। दवाई खाते ही उसे उल्टी आई तो पत्नी रेशमा ने कहा कि घर की बनाई हुई दवाई है इसलिए यह कड़बी है। दवाई देने के बाद पत्नी, ससुर, साला व साढू जेल से निकल गए। करीब साढ़े बारह बजे तसलीम की हालत बिगड़ गई, और उल्टी आने लगी। जेल प्रशासन ने उसको आनन-फानन में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि बंदी तसलीम की हालत फिलहाल स्थिर है। जिला अस्पताल में होश में आने पर तसलीम ने बताया कि तीन साल पहले ही उसने रेशमा के साथ दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed