फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   poeat conferance program

बूढा-बाबा मेले में गंगा जमुनी मुशायरे व कवि सम्मेलन का आयोजन

Sun, 14 Jul 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
poeat conferance program
सरधना मेला बूढ़ा बाबा में तैनात पुलिस फोर्स व पीएससी के जवान। - फोटो : SARDANA
सरधना। कस्बे के ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा में वर्षो से हो रहे गंगा-जमुनी मुशायरा एवं कवि सम्मेलन की परंपरा शनिवार को टूट गई। सम्मेलन में मंच से राजनीति किए जाने का आरोप लगाते हुए संगीत सोम सेना सामने आ गई। इससे उत्पन्न तनाव के चलते प्रशासन ने देर शाम कार्यक्रम स्थगित कर दिया।वहीं, कार्यक्रम रोके जाने के विरोध में मेला समिति के कुछ सदस्यों ने चेयरपर्सन को संयुक्त त्यागपत्र सौंप दिया।
विज्ञापन

मेला आयोजन समिति द्वारा सपा नेता अतुल प्रधान को मुख्य अतिथि बनाया गया। वहीं, संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक ने गत वर्षों में हुए कार्यक्रम के दौरान मंच से राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सबक सिखाने की चेतावनी दी। उन्होंने कुछ असामाजिक तत्वों का हवाला देते हुए एसडीएम को पत्र सौंपा। उधर, कुछ मेला समिति के सभासद सदस्यों ने मेले की शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसडीएम से कार्यक्रम स्थगित कराने का आग्रह किया। वहीं, दूसरे पक्ष के सभासदों ने मेला कार्यक्रम समिति से खुद को अलग करते हुए पालिका चेयरपर्सन शबीला अंसारी को त्यागपत्र सौंप दिया। इस पर पालिका के कार्यवाहक ईओ व एसडीएम अमित कुमार ने हालात की गंभीरता को देखते हुए गंगा जमुनी मुशायरा व कवि सम्मेलन स्थगित करने की घोषणा कर दी। इसके मद्देनजर मेले में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
छोटे दिल के लोग उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाए जाने मात्र से डर गए हैं। हम लोग इस तरह से हताश होने वाले नहीं हैं। -अतुल प्रधान, सपा नेता
मेले में शांति व्यवस्था के मद्देनजर गंगा जमुनी मुशायरे एवं कवि सम्मेलन स्थगित किया गया है। -अमित कुमार, एसडीएम सरधना
मेला सांप्रदायिक एकता का प्रतीक है। इसे स्थगित किए जाने के विरोध में कुछ सभासदों ने मेले की कार्यक्रम समिति से त्यागपत्र उन्हें सौंपा है।-शबीला अंसारी, चेयरपर्सन सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग मेले में मंच से राजनीति करते हैं। पूर्व के वर्षों में मंच से माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। संगीत सोम सेना इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। सचिन खटीक, संगीत सोम सेना प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed