फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi starts election trumpet from Meerut for third time with same style

Mission 2024: पीएम मोदी ने तीसरी बार मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, 10 वर्ष बाद भी दिखा वही जोश, वही अंदाज

Mon, 01 Apr 2024 11:24 AM IST
Dimple Sirohi अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Apr 2024 11:24 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार भी मेरठ से चुनावी बिगुल फूंक गए। इस बार भी उनका 10 वर्ष बाद भी उनका वहीं तेवर और वही अंदाज नजर आया।

विज्ञापन
PM Modi starts election trumpet from Meerut for third time with same style
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी लोकसभा चुनाव का बिगुल मेरठ से फूंका। साल 2014 और 2019 के बाद मोदी का यह तीसरी बार शंखनाद था। न तो मोदी का अंदाज बदला था, न तेवर और न ही जोश। प्रधानमंत्री जमकर गरजे। उन पर उम्र का भी असर नहीं था और न वक्त का। जो पुराने वादे और मुद्दे पहले रैलियों में कहे थे, उन्हें भी बताया और नई योजनाएं भी बताईं। विकसित भारत का सपना दिखाया और 45 मिनट तक लगातार बोलते रहे। न थकान न उत्साह में कमी। 

विज्ञापन


सबसे पहले मोदी ने दो फरवरी 2014 को मेरठ में रैली की थी। स्थान था शताब्दीनगर माधवकुंज। उस वक्त वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अपने 50 मिनट के संबोधन में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया था।
विज्ञापन


1857 की क्रांति के शहीदों को याद कर कांग्रेस और यूपीए सरकार पर उन्हें भुला देने का तंज कसा था। कहा था कि कांग्रेस विभाजनकारी पार्टी है। वे बांटो और राज करो में विश्वास करते हैं। मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास, कमजोर अर्थव्यवस्था और प्रदेश में रही कमजोर कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। दंगा मुक्त यूपी देने का वादा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi starts election trumpet from Meerut for third time with same style
मेरठ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में बिजली के हाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में 365 दिन 24 घंटे बिजली मिलती है। रेलवे नेटवर्क, हवाई अड्डा, एक्सप्रेसवे और हवाई अड्डे का सपना दिखाया। गन्ना किसानों और उनके भुगतान की बात की। भ्रष्टाचार बढ़ने और बेरोजगारी पर तंज कसा था। मोदी ने वीर रस के कवि हरिओम पंवार का भी जिक्र किया था। 

पीएम 28 मार्च 2019 को मेरठ आए थे और लोकसभा चुनाव का आगाज किया था। रैली स्थल था एनएच-58 स्थित सिवाया टोल के पास वेदांत कुंज का मैदान। मोदी 55 मिनट बोले थे। तब सपा-रालोद और बसपा गठबंधन में थे। प्रधानमंत्री ने इन्हें सराब (सपा-रालोद-बसपा) बताया था। कहा था कि सेहत के लिए इनसे दूर रहें। 

भाषण में सर्जिकल स्ट्राइक, बेटियों की सुरक्षा और तीन तलाक का मुद्दा उठाया और नए भारत का सपना दिखाया था। कांग्रेस पर भी हमला बोला था और गरीबी और विकास न होने के पीछे जिम्मेदार ठहराया था।

किसानों के गन्ना भुगतान की बात की थी। अपने नाम पर वोट मांगा था। कहा था कि जो कमल का बटन दबाएगा, वोट सीधे मोदी को जाएगा। इस बार मोदी 45 मिनट बोले। इस बार कांग्रेस पर हमला बोला। बसपा का नाम नहीं लिया।  

PM Modi starts election trumpet from Meerut for third time with same style
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

मिल रहा 370 सीटों का आशीर्वाद 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू- कश्मीर में आर्टिकल 370 कभी हटेगा, यह लोगों को असंभव लगता था, लेकिन आर्टिकल 370 भी हटा और जम्मू -कश्मीर का विकास भी तेजी से हो रहा है। इसलिए लोग बीजेपी को 370 सीटों का आशीर्वाद भी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने हर गरीब की हर चिंता को दूर करने की योजना बनाई है। आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपये का इलाज मुफ्त किया। 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। 50 करोड़ गरीबों के बैंक खाता खोले। चार करोड़ गरीबों को पक्के घर बनाए। 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए।

10 करोड़ फर्जी लाभार्थी हटाए
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने कागजों से 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी हटाए। पहले ऐसी सरकार चलती थी जिसका जन्म नहीं हुआ ऐसे लोगों के नाम पर पैसे जाते थे। ऐसे 10 करोड़ नाम हटाने की मोदी ने हिम्मत की और ऐसा करके हमने 3 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए हैं।

PM Modi starts election trumpet from Meerut for third time with same style
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

माता-बहनों और बेटियों को  सुरक्षा भी, सम्मान भी
मोदी ने कहा कि 10 वर्ष देश में माता बहनों और बेटियों के लिए सुविधा सुरक्षा और सम्मान के रहे। आने वाले 5 साल नारी शक्ति की समृद्धि के होने वाले हैं। देश में करोड़ों बहन और बेटियों को पहली बार उद्यमी बनाया है। पुलिस हो या फिर अर्धसैनिक बल हो। इसमें आज बेटियों की संख्या 2 गुना से अधिक हो चुकी है।

मुद्रा योजना ने करोड़ों बहनों को पहली बार अपना बिजनेस शुरू करने का संबल दिया है। पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना भी गांव में बहनों का भाग्य बदलने जा रही है। इसमें महिला स्वयं सहायता समूह को आधुनिक ड्रोन दिए जा रहे हैं। जब गांव की बेटियां ड्रोन पायलट बनेगी उनका गौरव भी बढ़ेगा। 

PM Modi starts election trumpet from Meerut for third time with same style
मेरठ में पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला

तीसरी बार भी मोदी ही बनेंगे पीएम : भूपेंद्र चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि एनडीए गठबंधन प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगा। हमारा नारा, 400 पार को पूरा करने में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका रहेगी। नरेंद्र मोदी तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई भी चुनावी मुद्दा नहीं है। 

विकास बनेगा जीत का आधार
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से भी सभी वर्गों को लाभांवित किया है। बीते दस साल में एनडीए सरकार ने इतना विकास कराया है कि यह विकास ही इस बार भी जीत का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी सीटों का एनडीए  गठबंधन के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed