PM मोदी ने 'मन की बात' में किया UP के इस गांव का जिक्र, जानें खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में यूपी के एक ऐसे गांव का जिक्र किया। जिस गांव के मुस्लिम लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा शौचालय के लिए भेजे गए पैसे को वापस कर दिया और खुद के पैसों से गांव में अधिक से अधिक शौचालय बनवाकर देश को एक नया संदेश दिया।
पीएम मोदी ने मन की बात में इस गांव का जिक्र करते हुए कहा कि रमजान के इस पवित्र महीने में मुबारकपुर के सभी मुसलमान भाईयों ने शौचालय बनाने के दिए गए 17 लाख रुपये वापस लौटा दिए और खुद के पैसों से शौचालय बनवाने का किया।
आपको बता दें कि बिजनौर के हल्दौर ब्लॉक के मुबारकपुर कलां गांव के कुछ मुसलमान भाईयों ने पिछले दिनों सरकार द्वारा आये मदद के पैसों को वापस लौटा दिया था और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक निर्णय लेते हुए जकात हुए और आपसी चंदे के पैसों से अपने गांव के जिन घरों में शौचालय बनवाने का काम किया। बताया गया कि गांव के 650 घरों में से 146 घरों में शौचायल बनवाने काम किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/