{"_id":"60a96e3c8ebc3e334f287320","slug":"pm-house-will-get-lohiya-nagar-and-shatabdi-nagar-meerut-news-mrt5394577187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में लोहियानगर और अगस्त में शताब्दीनगर में मिलेंगे पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में लोहियानगर और अगस्त में शताब्दीनगर में मिलेंगे पीएम आवास
विज्ञापन
जुलाई में लोहिया नगर और अगस्त में शताब्दी नगर में मिलेंगे पीएम आवास
मेरठ। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना पर एमडीए ने फिर तेजी दिखानी शुरू कर दी है। शनिवार को एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी के नेतृत्व में अधिकारियों ने पीएम आवास के शताब्दी नगर, लोहिया नगर और सराय काजी का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने लोहिया नगर के पीएम आवास जुलाई, शताब्दी नगर के अगस्त और सराय काजी के आवास दिसंबर तक देने का लक्ष्य दिया है।
इन तीनों स्थानों पर पिछले दो वर्षों से पीएम आवास का निर्माण किया जा रहा है। एमडीए अवस्थापना निधि से आवास निर्माण पूरा करने के लिए प्रयासरत है।
वहीं, एमडीए उपाध्यक्ष ने ठेकेदार, मुख्य अभियंता देवेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंताओं को अब तय लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य किए जाएं, उनमें गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। जिससे किसी भी समय कोई दिक्कत न आ सके। लोहिया नगर में 128, शताब्दी नगर में 384 और सराय काजी में 576 आवास हैं। आवंटी निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।