फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pledged to follow the ideals of Ahilyabai Holkar

Meerut News: अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया

Sun, 31 May 2026 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 31 May 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Pledged to follow the ideals of Ahilyabai Holkar
अहिल्याबाई होलकर जयंती पर परतापुर से निकाली गई शोभायात्रा। में शामिल पाल समाज के लोग व अन्य। स्
अखिल भारतीय युवा पाल महासभा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई
विज्ञापन

शोभायात्रा में उमड़ा युवाओं का काफिला
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। अखिल भारतीय युवा पाल महासभा के तत्वावधान में रविवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। दौराला में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिरों, धर्मशालाओं और जनहित के अनेक कार्यों के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने समाज से उनके आदर्शों को अपनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने किया। नामित पार्षद हितेश गडरिया के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों का काफिला शोभायात्रा में शामिल हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होकर मोदीपुरम स्थित एक फार्म हाउस पहुंचा। यहां आयोजित विचार गोष्ठी में समाज के लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

हितेश गडरिया ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, इंद्रपाल बजरंगी, देवेंद्र पाल, अशोक सैनी, संजय गुप्ता, विकास, सुमित, गौरव, विनीत, हर्षित, मनिंदर, नरेश, सुरेंद्र, प्रवीण, नितिन, विकास, आशु, आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम भवन का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर करेंगे : महापौर
विशिष्ट अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि लोकमाता के योगदान को सम्मान देने के लिए नगर निगम भवन का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने का प्रस्ताव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और सुशासन की प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed