फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pleasant start of vaccination, battle to defeat corona begins

टीकाकरण का सुखद आगाज, कोरोना को हराने की जंग शुरू

Sun, 17 Jan 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Pleasant start of vaccination, battle to defeat corona begins
मेरठ। कोरोना के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की गवाह क्रांति धरा मेरठ भी बनी। प्रधानमंत्री के उद्बोधन से मिले उत्साह के साथ सात केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों का कोरोना टीकाकरण किया गया। इस तरह टीकाकरण के साथ कोरोना को हराने की जंग शुरू हो गई। चिह्नित 694 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगने थे, लेकिन शाम पांच बजे अभियान की समाप्ति तक 562 को टीके लगाए गए ।
विज्ञापन

उत्साह इस कदर रहा कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन के दौरान ही संतोष नर्सिंग होम में टीकाकरण शुरू कर दिया गया। यहां एडिशनल डायरेक्टर स्वास्थ्य के पद से रिटायर्ड डॉ अनिल कोत्स को पहला टीका सुबह 10:43 बजे लगा। इसके बाद यहीं उनकी पत्नी का टीकाकरण हुआ। वैसे टीकाकरण की शुरुआत प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद होनी थी। दूसरा टीका मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार को सुबह 11:12 बजे और तीसरा टीका सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन को जिला अस्पताल में सुबह 11:15 बजे लगा।
विज्ञापन

इनके अलावा सीएचसी मवाना पर सबसे पहले टीका फार्मेसिस्ट विपिन कुमार को लगाया गया। सरधना में सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार को तो वहीं, सुभारती मेडिकल कालेज में वीसी डॉ. वीपी सिंह और डफरिन में पहला टीका एसआईसी डॉ. मनीषा अग्रवाल को लगाया गया। दो से आठ डिग्री तापमान में रखी गई वैक्सीन को सिरिंज के माध्यम से कंधे से नीचे मांसपेशियों में .05 एमएल की डोज लगाई गई। 30 मिनट तक इन्हें निगरानी में रखा गया। इन सभी ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद खुद को बेहतर बताया। कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम और जिलाधिकारी के. बालाजी ने इन केंद्रों का निरीक्षण कर टीकाकरण करा रहे स्वास्थ्य कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। सातों जगहों पर प्रधानमंत्री का उद्बोधन देखा गया। इन सभी जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed